[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार एसपी ने ईद व रामनवमी को लेकर पुलिस पदाधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश

एसपी ने ईद व रामनवमी को लेकर पुलिस पदाधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश

0
एसपी ने ईद व रामनवमी को लेकर पुलिस पदाधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश

– कहा विधि व्यवस्था भंग करने वालों के विद्युत करेंगे सख्त कार्रवाई कटिहार जिले में अपराध नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर एसपी शिखर चौधरी ने अपने वेश्म में क्राइम मीटिंग आयोजित की. बैठक में ईद, रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार होली शांतिपूर्ण एवं सोहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, इसी प्रकार ईद सहित अन्य त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करेंगे. इन त्यौहार में लॉ एंड ऑर्डर जिस पक्ष के लोग भी बिगाड़ेंगे उनके विरुद्ध हर हाल में कारवाई होनी चाहिए. उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को स्पष्ट कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी कर्तव्य का पालन मुस्तैदी से करेंगे. इसके पश्चातहाल के दिनों में घटित आपराधिक घटनाओं लूट, हत्या जैसी घटनाओं की समीक्षा किए.बैठक के दौरान कांडों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण, तथा संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी का निर्देश दिए. बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर सभी थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती, सघन वाहन जांच अभियान चलाने का दिशा-निर्देश दिए.साथ ही अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी, साइबर अपराध संबंधित कांडों के निष्पादन, वारंट तामिला, दागियों की निगरानी, मद्यनिषेध अभियान, सी0सी0टी0एन0एस0 एवं डायल-112 की तत्परता जैसे बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई. मध निषेधाज्ञा को प्रभावी बनाने को लेकर बंगाल सीमा से सटे जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान एवं मादक पदार्थ विक्रेता, तस्कर एवं शराबी के विरुद्ध निरंतर छापेमारी अभियान जारी रखने का निर्देश दिए. एसपी ने गंभीर मामलों हत्या दुष्कर्म जैसे मामलों में डायरी एवं चार्जशीट समय पर प्रस्तुत करने का निर्देश दिए. इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सह सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन अभिजीत सिंह, सदर एसडीपीओ 2 रंजन सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मृदुलता, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सद्दाम हुसैन,पुलिस उपाधीक्षक साइबर राम-कृष्णा, मनिहारी एसडीपीओ, बारसोई एसडीपीओ,परि. पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), परिचारी प्रवर, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष,ओपी अध्यक्ष एवं शाखा प्रभारीगण उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel