[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज मुख्यमंत्री ने 235 करोड़ की योजनाओं का दिया उपहार

मुख्यमंत्री ने 235 करोड़ की योजनाओं का दिया उपहार

0
मुख्यमंत्री ने 235 करोड़ की योजनाओं का दिया उपहार

चुरली में 133 करोड़ की 73 योजनाओं का शिलान्यास व 102 करोड़ की 49 योजनाओं का हुआ उद्घाटन

जीविका समूहों को करोड़ों का आर्थिक सहयोग व ठाकुरगंज बाइपास को समय पर पूरा करने का निर्देश

किशनगंज. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत धर्मकांटा चौक के निकट निर्माणाधीन ठाकुरगंज बाइपास सड़क का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कटहलडांगी से धर्मकांटा चौक तक बन रही इस सड़क का निर्माण कार्य समय सीमा के अंदर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस बाइपास के बन जाने से क्षेत्र में जाम की समस्या खत्म होगी और लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा.

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गयी पुरानी घोषणाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली. इन प्रमुख योजनाओं में रमजान नदी का सौंदर्गीकरण, खगड़ा में नया विद्युत उपकेंद्र, किशनगंज-बहादुरगंज उच्च पथ को फोरलेन से जोड़ने का कार्य, पोठिया और किशनगंज में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण तथा कनकई व महानंदा नदी पर उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण शामिल है. मुख्यमंत्री ने इन सभी कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया.

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ठाकुरगंज के चुरली में नवनिर्मित 220/132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र का निरीक्षण किया और वहां स्थापित नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया. ग्रिड परिसर में ही मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों व जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया. जीविका दीदियों के उत्पादों व उनके आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग इसी तरह मेहनत से आगे बढ़ती रहें. इस अवसर पर उन्होंने 13,375 जीविका समूहों को बैंक लिंकेज के तहत 2 अरब 42 करोड़ 64 लाख रुपये और 2,556 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 21 करोड़ 23 लाख 20 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से 133 करोड़ रुपये की लागत वाली 73 योजनाओं का शिलान्यास और 102 करोड़ रुपये की लागत वाली 49 योजनाओं का उद्घाटन किया. साथ ही उन्होंने लाभार्थियों के बीच आयुष्मान कार्ड, बैट्री चालित ट्राइ साइकिल, अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन राशि व विवाह प्रोत्साहन अनुदान के चेक वितरित किए. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, डॉ दिलीप जायसवाल, मो जमा खान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel