[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Fresh Egg Tips: बिना तोड़े पता चल जाएगा अंडा ताजा है या खराब, बस पानी में डालकर कर लें ये टेस्ट

Fresh Egg Tips: बिना तोड़े पता चल जाएगा अंडा ताजा है या खराब, बस पानी में डालकर कर लें ये टेस्ट

0
Fresh Egg Tips: बिना तोड़े पता चल जाएगा अंडा ताजा है या खराब, बस पानी में डालकर कर लें ये टेस्ट
Fresh Egg Tips

Fresh Egg Tips: अंडा प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है. यही वजह है कि इसे रोजाना की डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है. हालांकि, कई बार घर में रखे अंडों को देखकर यह समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि वे अभी भी ताजे हैं या खराब होने लगे हैं. ऐसे में लोग अक्सर अंडा तोड़कर उसकी जांच करते हैं, लेकिन एक आसान तरीका ऐसा भी है जिससे बिना अंडा तोड़े उसकी ताजगी का पता लगाया जा सकता है.

पानी का टेस्ट करेगा मदद

अंडे की फ्रेशनेस जांचने के लिए सबसे आसान तरीका पानी वाला टेस्ट माना जाता है. इसके लिए एक गहरे बर्तन या बाउल में ठंडा पानी भर लें और उसमें अंडे को धीरे से डालें.

Fresh Egg Tips 2
Fresh egg tips: बिना तोड़े पता चल जाएगा अंडा ताजा है या खराब, बस पानी में डालकर कर लें ये टेस्ट 3

यदि अंडा पानी में पूरी तरह नीचे जाकर तली में सीधा लेट जाए, तो यह संकेत है कि वह बिल्कुल ताजा है. अगर अंडा नीचे तो पहुंच जाए लेकिन थोड़ा खड़ा या तिरछा दिखाई दे, तो समझिए कि वह कुछ दिन पुराना है, लेकिन अभी खाने योग्य है. वहीं, अगर अंडा पानी की सतह पर तैरने लगे तो उसे इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि उसके खराब होने की संभावना ज्यादा होती है.

पुराने अंडे क्यों तैरने लगते हैं?

विशेषज्ञों के अनुसार, अंडे के छिलके में बेहद छोटे-छोटे छिद्र होते हैं। समय के साथ इन छिद्रों से हवा अंदर प्रवेश करती रहती है. जैसे-जैसे अंडे के भीतर हवा की मात्रा बढ़ती है, उसका एयर पॉकेट बड़ा हो जाता है. यही कारण है कि ज्यादा पुराने अंडे पानी में तैरने लगते हैं, जबकि ताजे अंडे नीचे डूब जाते हैं.

अंडा तोड़ने के बाद भी पहचानें

अगर अंडा पहले ही तोड़ दिया गया है, तब भी उसकी गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है. ताजा अंडे का सफेद भाग गाढ़ा और सघन दिखाई देता है, जबकि पुराना अंडा पतला और पानी जैसा नजर आता है. इसके अलावा ताजे अंडे की जर्दी गोल और उभरी हुई होती है.

बदबू को न करें नजरअंदाज

खराब अंडे की पहचान उसकी तेज और अप्रिय गंध से भी की जा सकती है. यदि अंडा तोड़ते ही सड़ी हुई या सल्फर जैसी बदबू आए, तो उसे तुरंत फेंक देना चाहिए. अंडों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए उन्हें फ्रिज में उनके मूल पैक या डिब्बे में स्टोर करना बेहतर माना जाता है.

यह भी पढ़ें: 1 कटोरी दाल या 2 अंडे? जानिए किसमें होता है ज्यादा प्रोटी , जवाब जानकर बदल सकते हैं अपनी डाइट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel