[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style ऑयली स्किन से हर समय रहते हैं परेशान? घर पर बनाएं ये 3 टोनर, मिनटों में मिलेगा फ्रेश और ऑयल फ्री लुक

ऑयली स्किन से हर समय रहते हैं परेशान? घर पर बनाएं ये 3 टोनर, मिनटों में मिलेगा फ्रेश और ऑयल फ्री लुक

0
ऑयली स्किन से हर समय रहते हैं परेशान? घर पर बनाएं ये 3 टोनर, मिनटों में मिलेगा फ्रेश और ऑयल फ्री लुक
ऑयली स्किन के लिए घर पर टोनर बनाने के तरीके AI image

DIY Toner for Oily Skin: चाहे कड़कती गर्मी हो या फिर बदलता हुआ मौसम, ऑयली स्किन वालों की प्रॉब्लम कभी खत्म ही नहीं होती. चेहरे पर हर समय बना रहने वाला चिपचिपापन, एक्स्ट्रा ऑयल और आए दिन निकलने वाले पिंपल्स किसी का भी मूड पूरी तरह से खराब कर सकते हैं. अगर आपकी स्किन भी ऑयली है, तो आपको इसका ख्याल रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अगर आप भी ऑयली स्किन की प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, तो आपको आज से ही इस घर पर बने टोनर का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करना शुरू कर देना चाहिए. आज हम आपको जिस टोनर को बनाना सिखा रहे हैं, वह आपके चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने के साथ-साथ खुले हुए पोर्स की अपीयरेंस को कम करने और स्किन को लंबे समय तक फ्रेश रखने में भी मदद कर सकता है. बाजार में मिलने वाले टोनर न सिर्फ महंगे होते हैं, बल्कि उनमें मौजूद कुछ केमिकल्स आपकी स्किन को डैमेज भी कर सकते हैं. ऐसे में घर पर नेचुरल चीजों से बना टोनर एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. आइए जानते हैं ऐसे 3 आसान और असरदार DIY टोनर, जिन्हें आप घर पर मिनटों में तैयार कर सकते हैं.

Diy Oily Skin Toner
ऑयली स्किन से हर समय रहते हैं परेशान? घर पर बनाएं ये 3 टोनर, मिनटों में मिलेगा फ्रेश और ऑयल फ्री लुक 3

इस्तेमाल करें खीरे और पुदीने से बना टोनर

खीरा हमारी स्किन को ठंडक देने के लिए सबसे बेस्ट है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें खूब सारा पानी और विटामिंस होते हैं जो स्किन को हाइड्रेट रखते हैं. वहीं, पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होते हैं, जो पिंपल्स को पनपने नहीं देते. इस टोनर को बनाने के लिए सबसे पहले आधा खीरा लेकर उसे कद्दूकस कर लें और उसका रस निचोड़ लें. अब एक मुट्ठी पुदीने की पत्तियों को थोड़े से पानी में उबालें और फिर पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें. जब पुदीने का पानी ठंडा हो जाए, तो उसमें खीरे का रस मिला दें. अब इस तैयार टोनर को एक स्प्रे बोतल में स्टोर करके फ्रिज में रख लें. दिन में कम से कम दो बार फेसवॉश करें और इसके बाद इसे चेहरे पर स्प्रे करें. इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपको ज्यादा बेहतर फील होने लगेगा.

ये भी पढ़ें: क्या महंगे शैंपू भी नहीं रोक पा रहे आपके बालों का झड़ना? घर पर मौजूद 5 चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर फॉल कंट्रोल शैंपू

ग्रीन टी और एलोवेरा टोनर भी फायदेमंद

ग्रीन टी सिर्फ वजन कम करने के काम नहीं आती, बल्कि ऑयली स्किन के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो चेहरे को ज्यादा ऑयली होने से रोकते हैं. वहीं, एलोवेरा जेल आपकी स्किन को बिना चिपचिपा बनाए मॉइस्चर देने का काम करता है. इस टोनर को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कप पानी उबालें और उसमें एक ग्रीन टी बैग डाल दें. जब यह अच्छी तरह उबल जाए, तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें. ठंडा होने पर इसमें दो चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं और अच्छे से मिक्स करके एक बोतल में भर लें. यह टोनर चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करता है और स्किन के पीएच लेवल को भी मेन्टेन करके रखता है. इसे आप रोज रात को सोने से पहले बिना किसी टेंशन के इस्तेमाल कर सकते हैं.

एपल साइडर विनेगर और गुलाब जल का टोनर

आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन एपल साइडर विनेगर आपकी ऑयली स्किन के लिए बहुत ही कमाल की चीज है. इसमें नेचुरल एसिड होते हैं जो पोर्स को टाइट करतेहैं और एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करते हैं. वहीं, गुलाब जल स्किन को शांत रखता है और विनेगर की स्ट्रांग महक को कम करता है. इस टोनर को बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच एपल साइडर विनेगर लें और उसमें चार चम्मच गुलाब जल मिला लें. एक बात का खास ख्याल रखें कि एपल साइडर विनेगर को कभी भी डायरेक्टली चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए, इसे हमेशा डाइल्यूट करके ही इस्तेमाल करें. अब इस मिक्सचर को एक कॉटन की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं. यह टोनर चेहरे के बैक्टीरिया को खत्म करता है, जिससे पिंपल्स की भी छुट्टी हो जाती है.

ये भी पढ़ें: महंगे हेयर सीरम पर क्यों करें पैसे बर्बाद? घर में रखी 4 चीजों से बनाएं केमिकल-फ्री सीरम, पहले ही इस्तेमाल में दिखेगा फर्क

Previous article Jio का सबसे सस्ता प्लान: ₹189 में 28 दिनों तक कॉलिंग और मैसेजिंग का फायदा
Next article Fresh Egg Tips: बिना तोड़े पता चल जाएगा अंडा ताजा है या खराब, बस पानी में डालकर कर लें ये टेस्ट
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel