[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर जीतन राम मांझी बोले- देश संविधान से चलेगा, अवैध पिस्टल की नोक से नहीं

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर जीतन राम मांझी बोले- देश संविधान से चलेगा, अवैध पिस्टल की नोक से नहीं

0
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर जीतन राम मांझी बोले- देश संविधान से चलेगा, अवैध पिस्टल की नोक से नहीं
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की फाइल फोटो

Bharat Tiwari Encounter: (कृष्ण कुमार, पटना) भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में उन्होंने एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भरत तिवारी का महिमामंडन करने की कोशिश की जा रही है, जबकि वह कोई क्रांतिकारी नहीं था.

मांझी ने कहा कि दलितों का एनकाउंटर होता है तो कहा जाता है ‘नक्सली था मारा गया’, मुसलमान का एनकाउंटर होता है तो कहा जाता है ‘आतंकवादी था मारा गया’. ऐसा कहने वाले लोग ही भरत तिवारी के एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं.

मांझी बोले- भरत तिवारी के पास अवैध पिस्टल कहां से आई?

मांझी ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर भरत तिवारी के पास अवैध पिस्टल कहां से आई? किन लोगों के शह पर इस आपराधिक वारदात पर राजनीति हो रही है? देश संविधान से चलेगा या फिर अवैध पिस्टल की नोक से?

उन्होंने आगे कहा कि भरत तिवारी कोई क्रांतिकारी नहीं था. जातिवादी मानसिकता के लोग समर्थन कर रहें हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी अपराधिक मामले को लेकर इसकी गिरफ्तारी हो चुकी थी. उन्होंने कहा कि इस दोहरे रवैये पर भी चर्चा होनी चाहिए और यह समझना होगा कि आखिर कुछ लोग इस मामले को लेकर इतना शोर क्यों मचा रहे हैं.

Whatsapp Image 2026 06 23 At 14.47.01
मांझी का ट्वीट

शेर के जरिए साधा निशाना

अपने सोशल मीडिया पोस्ट के अंत में मांझी ने एक शेर भी साझा किया. उन्होंने लिखा-

“लश्कर भी तुम्हारा है, सरदार तुम्हारा है,
तुम झूठ को सच लिख दो, अखबार तुम्हारा है.”

इस शेर के माध्यम से उन्होंने अपने विरोधियों और मामले को लेकर चल रही बहस पर परोक्ष रूप से निशाना साधा.

एनकाउंटर पर जारी है सियासी घमासान

भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर बिहार की राजनीति में लगातार बयानबाजी हो रही है. विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों की ओर से इस मामले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एनकाउंटर को लेकर उठ रहे सवालों और सरकार के पक्ष में दिए जा रहे तर्कों के बीच यह मुद्दा अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन चुका है.

Also Read: तेज प्रताप यादव ने जिसे पार्टी से किया था निलंबित उसी को बनाया नया PA, लेटर किया जारी

Previous article Fresh Egg Tips: बिना तोड़े पता चल जाएगा अंडा ताजा है या खराब, बस पानी में डालकर कर लें ये टेस्ट
Next article जगन्नाथपुर मंदिर के प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, धार्मिक न्यास बोर्ड से मांगी संचालन योजना
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel