[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्यों अचानक झड़ने लगते हैं महिलाओं के बाल? वजह जानकर चौंक जाएंगी आप

क्यों अचानक झड़ने लगते हैं महिलाओं के बाल? वजह जानकर चौंक जाएंगी आप

0
क्यों अचानक झड़ने लगते हैं महिलाओं के बाल? वजह जानकर चौंक जाएंगी आप
क्यों अचानक झड़ने लगते हैं महिलाओं के बाल AI image

Hair Care Tips: आज के समय में बालों के झड़ने की समस्या सिर्फ पुरुषों में ही नहीं, बल्कि महिलाओं में भी तेजी से देखने को मिल रही है. कई बार कंघी करते समय, नहाते समय या फिर हर सुबह तकिये पर झड़े हुए बाल दिखाई देना एक आम समस्या बन चुकी है. जब बालों का झड़ना शुरू होता है, तो महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए महंगे शैम्पू, ऑयल और ट्रीटमेंट्स आजमाने लगती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई खास फायदा नजर नहीं आता. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बालों के झड़ने के पीछे की असली वजह का उन्हें सही समय पर पता नहीं चल पाता. आज इस आर्टिकल में हम आपको आसान भाषा में महिलाओं में बाल झड़ने की सबसे बड़ी और आम वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अक्सर लोग अनदेखा कर देते हैं.

शरीर में न्यूट्रिशन की कमी

कई महिलाओं के बालो के झड़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह उनके शरीर में हो रही न्यूट्रिशन की कमी होती है. जब आपके शरीर में आयरन, प्रोटीन, विटामिन बी 12 और विटामिन डी की कमी होती है तो आपके बाल तेजो से कमजोर होकर झड़ने लगते हैं. इसके अलावा कई बार महिलाओं के बाल उनकी डाइट और अनियमित डाइट की वजह से भी झड़ने लगते हैं. जब आप सही डाइट नहीं लेते हैं तो आपके शरीर और बालों को प्रॉपर न्यूट्रिशन नहीं मिल पाता और इसका सबसे पहला असर आपको अपने बालों पर देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: हेयर फॉल रोकने के चक्कर में आप भी तो नहीं कर रहे ये खतरनाक एक्सपेरिमेंट? सुधर जाएं वरना बर्बाद हो जाएंगे बाल

हार्मोन्स में बदलाव

महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ना एक कॉमन प्रॉब्लम है. प्रेग्नेंसी, डिलीवरी, थाइरायड, पीरियड्स और मेनोपॉज की वजह से हार्मोन्स में काफी तेजी से बदलाव होते हैं. ये बदलाव बालों के झड़ने के पीछे सबसे बड़े कारण बन सकते हैं. ये बदलाव भले ही आपको बाहर से देखने को न मिले लेकिन आपके बालों को अंदर से डैमेज कर सकते हैं. यह एक मुख्य कारण है कि कुछ महिलाएं ज्यादा हेयर फॉल की समस्या से जूझ रही होती हैं.

ज्यादा स्ट्रेस और नींद की कमी

स्ट्रेस की वजह से सिर्फ आपके दिमाग पर ही बुरा असर नहीं पड़ता, बल्कि बालों को भी नुकसान होता है. हद से ज्यादा सोचने की आदत, काम का प्रेशर, परिवार की दिक्कतें और नींद न पूरी होने की वजह से भी आपके बालों को जड़ें कमजोर होकर टूटने लगती हैं. लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने की वजह से भी हेयर ग्रोथ रुक जाती है और वे तेजी से झड़ने भी लगते हैं.

गलत हेयर केयर रूटीन

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो इसके पीछे गलत हेयर केयर भी एक बड़ी वजह हो सकती है. गीले बालों को कंघी करना, टाइट हेयर स्टाइल बनाना, हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल और साथ ही केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बालों के झड़ने के पीछे बड़ी वजह बन सकती है. कई बार बालों को हर दिन धोना और हद से ज्यादा शैंपू का इस्तेमाल भी आपके बालों को डैमेज करता है और हेयर फॉल की वजह बनता है.

यह भी पढ़ें: रात की ये 3 आदतें आपके बालों को बनाएंगी घने और मजबूत, हर लड़की के लिए परफेक्ट हेयर केयर गाइड

Previous article रंगपानी ट्रेन दुर्घटना की जांच व कार्रवाई पर स्टेशन मास्टरों ने उठाये सवाल
Next article बंगाल के प्रवासी श्रमिक की महाराष्ट्र में हत्या, ममता बनर्जी बोलीं- यह हेट क्राइम
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel