[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया रंगपानी ट्रेन दुर्घटना की जांच व कार्रवाई पर स्टेशन मास्टरों ने उठाये सवाल

रंगपानी ट्रेन दुर्घटना की जांच व कार्रवाई पर स्टेशन मास्टरों ने उठाये सवाल

0
रंगपानी ट्रेन दुर्घटना की जांच व कार्रवाई पर स्टेशन मास्टरों ने उठाये सवाल

पूर्णिया. ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन की पूर्णिया शाखा की बैठक में गुरुवार को दो साल पूर्व रंगपानी के पास कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना की जांच पर चर्चा की गई और तत्कालीन स्टेशन अधीक्षक व स्टेशन मास्टर को बर्खास्त करने की कार्रवाई पर अहम सवाल उठाए गये. बैठक में रेल पदाधिकारियों ने कहा कि जांच प्रक्रिया में गंभीर त्रुटियां हुई हैं और गलत तरीके से रंगपानी के तत्कालीन स्टेशन अधीक्षक अंशु अमरेश, टीआई, एनजेपी आर.आर. झा एवं स्टेशन मास्टर संतोष कुमार को विभागीय जांच के पश्चात सेवा से बर्खास्त कर दिया गया जबकि संबंधित कर्मचारियों द्वारा सभी कार्य नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप किए गए थे. बैठक में बताया गया कि यह दुर्घटना 17 जून 2024 को रंगपानी के पास हुई थी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के पूर्णिया खंड के शाखा अध्यक्ष सह यातायात निरीक्षक संजय कुमार इस पर चर्चा कर रहे थे. बैठक में कटिहार-जोगबनी खंड एवं कटिहार क्षेत्र के लगभग 32 स्टेशन अधीक्षक एवं स्टेशन मास्टर शामिल थे. बैठक में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सबकी सहमति से निर्णय लिया कि संगठन बर्खास्त किए गए कर्मचारियों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा और उन्हें हर संभव कानूनी सहायता प्रदान कराएगा. बैठक में आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक सहयोग सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से स्टेशन अधीक्षक पूर्णिया, कसबा, जलालगढ़, कुसियार गांव एवं बथनाहा के मुन्ना कुमार, मनीष कुमार, संजीव कुमार साह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel