[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल के प्रवासी श्रमिक की महाराष्ट्र में हत्या, ममता बनर्जी बोलीं- यह हेट क्राइम

बंगाल के प्रवासी श्रमिक की महाराष्ट्र में हत्या, ममता बनर्जी बोलीं- यह हेट क्राइम

0
बंगाल के प्रवासी श्रमिक की महाराष्ट्र में हत्या, ममता बनर्जी बोलीं- यह हेट क्राइम
बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी.

Migrant Worker Killed in Maharashtra: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि उनके राज्य के एक प्रवासी मजदूर की महाराष्ट्र में हत्या कर दी गयी है. ममता बनर्जी ने हेट क्राइम का आरोप लगाते हुए कहा कि 24 साल के युवक की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गयी, क्योंकि वह बांग्ला भाषा में बोल रहा था.

परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था सुखेन महतो

ममता बनर्जी ने कहा कि ‘घृणा अपराध’ (Hate Crime) के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा- मैं पुरुलिया में बंदवान के रहने वाले सुखेन महतो (24) की महाराष्ट्र के पुणे में बर्बर हत्या से स्तब्ध, क्रोधित और बेहद दुखी हूं. वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था.

सुखेन की हत्या घृणा अपराध – ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि यह घृणा अपराध से कम नहीं है. एक युवक को उसकी भाषा, उसकी पहचान, उसकी जड़ों के कारण निशाना बनाया गया, प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गयी. यह उस माहौल का सीधा परिणाम है, जिसमें बाहरी लोगों के प्रति नफरत को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जाता है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुखेन के परिवार से बोलीं ममता – पूरा बंगाल आपके साथ

बंगाल की सीएम ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करके उन्हें सजा दिये जाने की मांग की. उन्होंने कहा- सुखेन के परिवार से मैं कहना चाहती हूं कि इस असहनीय दुख की घड़ी में पश्चिम बंगाल आपके साथ है. न्याय दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल के मजदूर की झारखंड में मौत, मुर्शिदाबाद में गुस्साये लोगों ने रेलवे ट्रैक और हाई-वे को किया जाम

दूसरे राज्यों में बंगाल के दो प्रवासी मजदूरों की मौत से हड़कंप

Previous article क्यों अचानक झड़ने लगते हैं महिलाओं के बाल? वजह जानकर चौंक जाएंगी आप
Next article किसान क्रेडिट कार्ड भी देने में बैंकों का लक्ष्य का मात्र दस प्रतिशत है उपलब्धिः डॉ अजय सिंह
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel