सिर्फ 10 रुपये की फिटकरी बदल सकती है आपकी किस्मत और जिंदगी, घर के मुख्य दरवाजे पर टांगते ही दिख सकते हैं ये चमत्कारी फायदे

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में फिटकरी को बेहद खास और असरदार माना गया है. सिर्फ 10 रुपये का यह छोटा सा टुकड़ा आपके घर की एनर्जी और माहौल में कई तरह के बदलाव ला सकता है. इस आर्टिकल में जानिए कैसे मुख्य दरवाजे पर फिटकरी टांगने का एक आसान उपाय आपकी जिंदगी में सुख, शांति और पॉजिटिव बदलावों की शुरुआत कर सकता है.

By Saurabh Poddar | June 30, 2026 7:45 PM

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताई गयी चीजों का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन कर लेते हैं, तो इसके परिणाम काफी सुखद और जीवन में समृद्धि लेकर आने वाले होते हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में फिटकरी को लेकर भी कुछ नियम बताये गए हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपकी जेब में रखा हुआ फिटकरी का टुकड़ा सिर्फ किचन में या फिर शेविंग के दौरान काम में नहीं आता है, 10 रुपये का यह छोटा सा टुकड़ा आपकी सोई हुई किस्मत को भी जगाने की ताकत रखता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको उस समय होने लगते हैं जब आप आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर फिटकरी का छोटा सा टुकड़ा टांगना शुरू कर देते हैं. तो चलिए इन फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि आप भी इनका फायदा उठाकर अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकें.

सिर्फ 10 रुपये की फिटकरी बदल सकती है आपकी किस्मत और जिंदगी, घर के मुख्य दरवाजे पर टांगते ही दिख सकते हैं ये चमत्कारी फायदे 2

घर से दूर होती है निगेटिव एनर्जी

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर का मुख्य दरवाजा ही वह स्थान होता है जहां से हमारे घर में पॉजिटिव और निगेटिव दोनों ही तरह की एनर्जी प्रवेश करती है. अगर आपके घर में बिना वजह स्ट्रेस रहता है या काम बिगड़ रहे हैं, तो इनसे छुटकारा पाने के लिए एक लाल या काले कपड़े में फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा बांधकर उसे अपने मुख्य दरवाजे पर लटका दें. ऐसा करने से बाहर से आने वाली हर तरह की बुरी और निगेटिव एनर्जी घर के बाहर ही रुक जाती है. आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन छोटा सा फिटकरी का टुकड़ा भी एक फिल्टर की तरह काम करता है. यह न सिर्फ पॉजिटिव एनर्जी को ही घर के अंदर आने देता है, बल्कि साथ ही निगेटिव एनर्जी को घर के बाहर रोककर रखने में भी मदद करता है. मुख्य दरवाजे पर इसे टांगने से घर का माहौल शांत और खुशनुमा होने लगता है.

ये भी पढ़ें: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 5 काम, वरना बढ़ सकती हैं पैसों से जुड़ी परेशानियां और लग सकता है वास्तु दोष

नजर दोष और बुरी शक्तियों से बचाव

कई बार छोटे बच्चों या घर के सदस्यों को बहुत जल्दी नजर लग जाती है, जिसकी वजह से उनकी तबीयत भी खराब होने लगती है या फिर कई बार उनके बने-बनाये काम भी अटकने लग जाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य दरवाजे पर फिटकरी लटकाने से घर को किसी की भी बुरी नजर नहीं लगती. यह आपके घर के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है. अगर आपके आस-पास कोई ऐसा व्यक्ति है जो आपके प्रति जलन या बुरी भावना रखता है, तो फिटकरी के टुकड़े को दरवाजे पर टांग देने से उसकी निगेटिव सोच का असर भी आपके परिवार पर नहीं पड़ेगा.

पैसों का फायदा और तरक्की के खुलने लगते हैं रास्ते

वास्तु शास्त्र में पैसों की तंगी या कर्ज से परेशान लोगों के लिए फिटकरी का यह उपाय बेहद ही असरदार और काम का माना गया है. वास्तु के अनुसार जब घर से निगेटिव एनर्जी खत्म होती है, तो माता लक्ष्मी का वास होता है. ऐसे में मुख्य दरवाजे पर फिटकरी बांधने से बंद पड़े तरक्की के सभी रास्ते खुलने लग जाते हैं. इसके अलावा नौकरी और बिजनेस में आ रही रुकावटें दूर होती हैं, जिससे आमदनी बढ़ने लगती है और फिजूलखर्च बंद हो जाता है. अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो वह भी वापस मिलने की पॉसिबिलिटी काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी रात में बाहर सुखाते हैं कपड़े? आपकी यह एक गलती बन सकती है कई परेशानियों की वजह

परिवार में बढ़ने लगता है आपसी प्यार

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में भी हर छोटी बात पर झगड़े होते हों या परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल न बैठ रहा हो, वहां फिटकरी का यह छोटा सा उपाय जादू की तरह काम करके दिखा सकता है. मान्यताओं के अनुसार दरवाजे पर फिटकरी लगाने से घर के अंदर का वास्तु दोष कम होता है. इसके असर से मेंटल स्ट्रेस दूर होता है और घर के लोगों के विचार भी आपस में मिलने लगते हैं. इसे दरवाजे पर टांग देने से धीरे-धीरे आपसी मनमुटाव खत्म हो जाता है और परिवार में प्यार और सुख-शांति का माहौल बनता है.

ध्यान में रखें ये कुछ जरूरी बातें

वास्तु शास्त्र के जानकारों के अनुसार फिटकरी का उपाय करते समय आपके लिए कुछ छोटी लेकिन जरूरी बातों का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है. फिटकरी के टुकड़े को हमेशा साफ-सुथरे कपड़े में ही बांधें और जब आपको लगने लगे कि फिटकरी का रंग बदलने लगा है या वह मैली हो गई है, तो उसे बदलकर उसकी जगह एक नया और फ्रेश टुकड़ा बांध दें. इस पुरानी फिटकरी को किसी बहते हुए पानी या फिर नदी में प्रवाहित कर दें या घर से दूर मिट्टी में दबा दें.

ये भी पढ़ें: डाइनिंग टेबल पर रखी ये 5 चीजें खींच लाती हैं सुख-समृद्धि और खुशियां, ज्यादातर लोग आज भी नहीं जानते इनके बारे में