[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment TMKOC: गुरुचरण सिंह को मिला बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर का सपोर्ट, मुश्किल वक्त में मदद के लिए आए आगे, VIDEO

TMKOC: गुरुचरण सिंह को मिला बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर का सपोर्ट, मुश्किल वक्त में मदद के लिए आए आगे, VIDEO

0
TMKOC: गुरुचरण सिंह को मिला बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर का सपोर्ट, मुश्किल वक्त में मदद के लिए आए आगे, VIDEO
Gurucharan Singh

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह अपने जीवन में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. कुछ समय पहले उन्होंने अस्पताल से अपना एक वीडियो पोस्ट कर बताया था कि उनपर बहुत सारा कर्ज है. एक्टर ने कहा था कि कर्ज को उतारने के लिए उन्हें काम की जरूरत है. हालांकि अब वह हॉस्पिटल से आ चुके हैं और अपने घर लौट आए है. अब फैंस के लिए गुडन्यूज है कि एक्टर को मीका सिंह का सपोर्ट मिला है.

गुरुचरण सिंह को मिला मीका सिंह का सपोर्ट

गुरुचरण सिंह की करीबी दोस्त भक्ति सोनी ने बताया कि एक्टर जल्द ही मुंबई काम के लिए आने वाले हैं. अब एक्टर को सिंगर मीका सिंह का साथ मिल गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर ने मीका का उसका साथ देने के लिए आभार जताया. सिंगर ने उन्हें भरोसा दिया है कि एक्टर के आने वाले दिन अच्छे होंगे. वीडियो में दोनों भांगड़ा करते भी दिख रहे हैं. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वाह, दोनों भाई मिल गए. एक यूजर ने लिखा, म्यूजिक वीडियो आएगा क्या.

गुरुचरण सिंह ने 2020 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा को कहा था अलविदा

पिछले साल 2024 में गुरुचरण सिंह 21 दिन तक गायब रहे थे. उनके गायब होने पर उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए थे. हालांकि वह खुद वापस घर लौट आए थे. उन्होंने बताया था कि वह आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हुए थे. गौरतलब है कि एक्टर ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार काफी सालों तक निभाया. हालांकि साल 2020 में उन्होंने शो को क्विट कर दिया और उनकी जगह बलविंदर सिंह सूरी ने ले ली. अब देखना दिलचस्प होगा कि एक्टर किस शो से टीवी पर वापसी करते हैं.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नये साल पर होगी दयाबेन की शो में वापसी? असित मोदी बोले- दिशा वकानी वापस…

यह भी पढ़ें– Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सालों बाद झील मेहता ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये मुश्किल फैसला था…

Previous article आम बजट जानने से पहले जान लें वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन की कुंडली क्या कहती है, आज बन रहा है ये शुभ योग
Next article 8 टीम-120 खिलाड़ी, 19 फरवरी से होगा खेलों का धमाकेदार आगाज, जानें चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल सभी खेमों का फुल स्क्वॉड
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel