[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion आम बजट जानने से पहले जान लें वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन की कुंडली क्या कहती है, आज बन रहा है ये शुभ योग

आम बजट जानने से पहले जान लें वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन की कुंडली क्या कहती है, आज बन रहा है ये शुभ योग

0
आम बजट जानने से पहले जान लें वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन की कुंडली क्या कहती है, आज बन रहा है ये शुभ योग
Nirmala Sitharaman Kundali

Nirmala Sitharaman Kundali: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (1 फरवरी) केंद्रीय बजट प्रस्तुत करने जा रही हैं. इस बजट से आम जनता, विशेषकर मध्यवर्ग, को कई अपेक्षाएँ हैं. टैक्स स्लैब में छूट, महंगाई में कमी और अन्य कई मुद्दों को लेकर मध्यवर्ग बजट का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. वित्त मंत्री के बजट भाषण और उनके प्रस्तावों में क्या शामिल होगा, यह थोड़ी देर में स्पष्ट हो जाएगा, लेकिन उससे पहले हम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की पृष्ठभूमि पर एक नजर डालते हैं.

किस लग्न में हुआ था वित्त मंत्री का जन्म

यह जानना महत्वपूर्ण है कि वे सितंबर 2017 से मई 2019 तक देश की रक्षा मंत्री रहीं. इसके पूर्व, वे भारत की वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) तथा वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उनके पिता का नाम नारायणन सीतारामन और माता का नाम श्रीमती सावित्री है. ज्योतिष के अनुसार, उनका जन्म सिंह लग्न और कुम्भ राशि में हुआ था.

आज Budget 2025 पेश के दौरान कैसी रहेगी ग्रहों की दृष्टि, जानें यहां

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा के अनुसार, निर्मला सीतारामन् का जन्म सिंह लग्न और कुम्भ राशि में हुआ है. उनकी कुंडली के पंचम भाव में शनि की युति विद्यमान है. उनका जन्म शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में हुआ था. चंद्र और सूर्य के केंद्र में वृश्चिक राशि का गुरु उन्हें मान-सम्मान और राज्यपद प्रदान कर रहा है. इसके साथ ही, धनु राशि का शनि पंचम भाव में स्थित है और वर्तमान में गोचर कर रहा है. निर्मला सीतारामन् की जन्म कुंडली के लग्न में सूर्य, शुक्र और मंगल, सभी सिंह राशि में स्थित हैं.

आज 1 फरवरी का दिन क्यों है विशेष

आज का विशेष महत्व यह है कि आज माघ मास की तृतीया और चतुर्थी तिथि का संयोग है. वर्तमान में शुक्ल पक्ष चल रहा है, जिसे नए निर्णय लेने के लिए उपयुक्त समय माना जाता है. इसके अतिरिक्त, चतुर्थी तिथि का भी विशेष महत्व है, क्योंकि यह गणेश जी के विशेष व्रत विनायकी चतुर्थी का दिन है. गणेश जी शुभता और समृद्धि के दाता माने जाते हैं और देवी लक्ष्मी के पुत्र हैं, इसलिए इस दिन को देवी लक्ष्मी का भी दिन माना जाता है. माघ मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सामान्यतः शुभ होती है, जो नई शुरुआत और सकारात्मक निर्णयों के लिए एक उत्तम समय प्रदान करती है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article महाकुंभ में बच्चों को खोने से बचाने के लिए माता-पिता ने निकाली अनोखी तरकीब, देंखे Video
Next article TMKOC: गुरुचरण सिंह को मिला बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर का सपोर्ट, मुश्किल वक्त में मदद के लिए आए आगे, VIDEO
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel