[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket 8 टीम-120 खिलाड़ी, 19 फरवरी से होगा खेलों का धमाकेदार आगाज, जानें चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल सभी खेमों का फुल स्क्वॉड

8 टीम-120 खिलाड़ी, 19 फरवरी से होगा खेलों का धमाकेदार आगाज, जानें चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल सभी खेमों का फुल स्क्वॉड

0
8 टीम-120 खिलाड़ी, 19 फरवरी से होगा खेलों का धमाकेदार आगाज, जानें चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल सभी खेमों का फुल स्क्वॉड
Champions Trophy 2025

Champions Trophy: पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अब केवल 18 दिन बचे हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच खेली जाएगी. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दुनिया की 8 शीर्ष क्रिकेट टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी. आईसीसी ने इसके लिए सभी टीमों को 12 जनवरी तक टीम की घोषणा करने का समय दिया था, लेकिन टीमों ने कुछ न कुछ कारण बताकर इसमें देरी की. खैर, कल शुक्रवार को पाकिस्तान ने भी अपनी टीम की घोषणा करते ही सभी देशों के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है. 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के नौवें संस्करण में मेजबान पाकिस्तान सहित आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप 2023 की आठ सर्वश्रेष्ठ टीमें 15 मैच खेलेंगी. इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को दूसरा 5 मार्च को जबकि फाइनल 9 मार्च को होगा. 50 ओवरों का यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में 1996 वनडे वर्ल्ड कप के बाद पहला बड़ा आईसीसी इवेंट होगा. इस बार के टूर्नामेंट में दो पूर्व चैंपियन टीमें नहीं खेलेंगी. श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसे पूर्व चैंपियन क्वालीफाई ही नहीं कर पाए. आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में आठ टीमें ही शामिल की जाती हैं. ऐसे में इस बार अफगानिस्तान ने दो धुरंधर टीमों को पछाड़ते हुए अपनी जगह बनाई है. 

भाग लेने वाली टीमें और ग्रुप विभाजन

भारत और पाकिस्तान दोनों ही बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप ए में हैं. ग्रुप बी में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी.

ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड

ग्रुप बी: अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका

इंग्लैंड 22 दिसंबर को आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करने वाली पहली टीम थी. जबकि मेजबान पाकिस्तान टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम की घोषणा करने वाली अंतिम टीम थी. उसने कल शुक्रवार को मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में टीम का ऐलान किया. ICC के नियमों के अनुसार, सभी टीमों को ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 12 जनवरी तक अपनी फुल स्क्वॉड घोषित करनी थी, लेकिन भारत और पाकिस्तान ने अपने बिजी शेड्यूल के कारण देरी से टीम का ऐलान किया. बहरहाल सभी टीम 11 फरवरी तक अपने खेमें में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें आईसीसी को सूचित करना होगा. 

ग्रुप ए: बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, तनजीद हसन, तौहीद हृदयोय, मुश्फिकुर रहीम, एमडी महमूद उल्लाह, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद , तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा.

ग्रुप ए: भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी.

ग्रुप ए: न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम

मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग.

ग्रुप ए: पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, सऊद शकील, कामरान गुलाम, खुशदिल शाह, तैयब ताहिर, उस्मान खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मुहम्मद हसनैन और अबरार अहमद.

ग्रुप बी: अफगानिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, इकराम अली खिल (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फरीद अहमद, फजलहक फारूकी, अल्लाह गजनफर, नवीद जादरान, नूर अहमद.

ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम

एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा.

ग्रुप बी: इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड.

ग्रुप बी: दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रियान रिकेलटन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स , रासी वैन डेर डुसेन.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल

टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से होगा और फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा. सभी मैच डे-नाइट होंगे और 2.30 बजे शुरू होंगे. पाकिस्तान और यूएई इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी करेंगे.

ग्रुप स्टेज मुकाबले

19 फरवरीपाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (कराची)
20 फरवरीभारत बनाम बांग्लादेश (दुबई)
21 फरवरीअफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका (कराची)
22 फरवरीऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (लाहौर)
23 फरवरीभारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)
24 फरवरीबांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (रावलपिंडी)
25 फरवरीऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (रावलपिंडी)
26 फरवरीअफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड (लाहौर)
27 फरवरीपाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (रावलपिंडी)
28 फरवरीअफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (लाहौर)
1 मार्चदक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (कराची)
2 मार्चभारत बनाम न्यूजीलैंड (दुबई)

नॉकआउट मुकाबले:

4 मार्चपहला सेमीफाइनल (दुबई)
5 मार्चदूसरा सेमीफाइनल (लाहौर)
9 मार्चफाइनल मुकाबला (लाहौर)

राणा जी तो छा गए, टी20 क्रिकेट में आज तक ऐसा नहीं हुआ, डेब्यू मैच में ही बना दिया गजब का रिकॉर्ड

गुरु के पैरों पर गिरा किंग! बचपन के कोच को सम्मान देकर छा गए संस्कारी विराट कोहली

Previous article TMKOC: गुरुचरण सिंह को मिला बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर का सपोर्ट, मुश्किल वक्त में मदद के लिए आए आगे, VIDEO
Next article हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ से बोकारो लौट रही श्रद्धालुओं की बस की ट्रक से टक्कर, 2 दर्जन यात्री घायल
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel