[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Khatron Ke Khiladi 15: केप टाउन में शुरू हुई स्टंट्स की शूटिंग, रुबीना दिलैक ने शेयर की खूबसूरत झलक

Khatron Ke Khiladi 15: केप टाउन में शुरू हुई स्टंट्स की शूटिंग, रुबीना दिलैक ने शेयर की खूबसूरत झलक

0
Khatron Ke Khiladi 15: केप टाउन में शुरू हुई स्टंट्स की शूटिंग, रुबीना दिलैक ने शेयर की खूबसूरत झलक
केप टाउन में रुबिना दिलैक, फोटो- इंस्टाग्राम

Khatron Ke Khiladi 15: टीवी का सबसे पसंदीदा और खतरनाक स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ बहुत जल्द शुरू होने वाला है. पिछले साल यह शो टीवी पर नहीं आ पाया था, इसलिए फैंस पूरे दो साल से इसका इंतजार कर रहे थे. अब इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि शो की तैयारी पूरी हो चुकी है. शो के सभी खिलाड़ी शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका के सुंदर शहर केप टाउन पहुंच चुके हैं.

केप टाउन में शुरू हो गई है खतरनाक स्टंट्स की शूटिंग

केप टाउन शहर में इस शो की शूटिंग ऑफिशियल तरीके से शुरू हो गई है. वहां से सभी खिलाड़ी अपनी सुंदर-सुंदर तस्वीरें और मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने भी अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि यह “तूफान से पहले की शांति है.” इसका मतलब है कि अब बहुत जल्द शो में खतरनाक स्टंट्स का तूफान आने वाला है.

यहां देखें पोस्ट-

इस बार शो में क्या खास है?

इस बार शो के होस्ट रोहित शेट्टी कुछ नया लेकर आ रहे हैं. इस सीजन की सबसे खास बात यह है कि इसमें कुछ नए चेहरों के साथ-साथ पुराने सीजन के खिलाड़ी भी दोबारा खतरों से खेलने आ रहे हैं.

कब और कहां देख सकते हैं शो?

हालांकि अभी तक शो शुरू होने की बिल्कुल पक्की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन खबरों की मानें तो यह शो जून के आखिरी हफ्ते में या जुलाई के पहले हफ्ते में टीवी पर शुरू हो जाएगा. आप इस शो को टीवी पर कलर्स चैनल पर देख सकते हैं. अगर आप इसे अपने मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो यह जियो हॉटस्टार पर देखने को मिलेगा.

अब देखना यह है कि इस बार अपने डर का सामना करते हुए कौन सबसे बड़ा खिलाड़ी बनकर उभरता है और ट्रॉफी अपने नाम करता है.

यह भी पढ़ें: Peddi: राम चरण ने जाह्नवी कपूर को बताया ‘छुपा रुस्तम’, कहा- मुझसे 100 गुना बेहतर निकलीं

Previous article इबोला के बुंडीबुग्यो वेरिएंट से दहला कांगो, 131 पहुंचा मौत का आंकड़ा, 500 से ज्यादा लोग संक्रमित
Next article Arrah News: दाखिल-खारिज के लिए घूस मांगने का आरोप, सहयोग शिविर में फूटा लोगों का गुस्सा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel