[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा Arrah News: दाखिल-खारिज के लिए घूस मांगने का आरोप, सहयोग शिविर में फूटा लोगों का गुस्सा

Arrah News: दाखिल-खारिज के लिए घूस मांगने का आरोप, सहयोग शिविर में फूटा लोगों का गुस्सा

0
Arrah News: दाखिल-खारिज के लिए घूस मांगने का आरोप, सहयोग शिविर में फूटा लोगों का गुस्सा

Arrah News: (नरेंद्र प्रसाद सिंह) आरा जिले मे सहयोग शिविर के दौरान एक पड़ित ने अपना फरियादी सुनाते हुए कहा की साहब, आपसे विनती है, मेरे जमीन का दाखिल-खारिज करा दीजिए। कर्मचारी पैसा मांग रहा है, नहीं देने पर काम नहीं कर रहा है…” यह गुहार मंगलवार को भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड अंतर्गत बसौरी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में सुनाई दी। फरियाद सुनते ही शिविर में कुछ देर के लिए अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई.

सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरौल निवासी किसान अयोध्या पांडेय एवं विंध्याचल तिवारी ने आरोप लगाया कि राजस्व कर्मचारी द्वारा दाखिल-खारिज के लिए पैसे की मांग की जा रही है। पैसा नहीं देने पर आवेदन लंबित रखा जा रहा है। पीड़ित किसानों ने अधिकारियों से कहा कि वे मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, ऐसे में सरकारी कार्यालयों में भी परेशान किया जाएगा तो आम लोगों का भरोसा कैसे कायम रहेगा.

मामले को लेकर शिविर में मौजूद अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और जल्द दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी कराने का आश्वासन दिया.

सरकार की मंशा पर कर्मियों की मनमानी भारी

एक ओर सरकार लोगों को घर के नजदीक ही सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” आयोजित कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ सरकारी कर्मियों की कार्यशैली सरकार की मंशा पर पानी फेरती नजर आ रही है। शिविरों में लोग खुलकर कर्मचारियों पर लापरवाही और मनमानी के आरोप लगा रहे हैं.

42 पंचायतों में शुरू हुआ सहयोग शिविर

भोजपुर जिले के 42 पंचायतों में मंगलवार से “सहयोग शिविर” का शुभारंभ किया गया। “सबका सम्मान, जीवन आसान” के संकल्प के साथ आयोजित इस अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। शिविरों में विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए हैं, जहां लोगों की शिकायतें और आवेदन लिए जा रहे हैं.

राशन से लेकर भूमि विवाद तक की सुनवाई

सहयोग शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं.

जिला प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अधिक-से-अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है. प्रशासन का कहना है कि अब लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, बल्कि अधिकारी खुद पंचायत स्तर पर मौजूद रहेंगे.

30 दिनों के भीतर होगा निष्पादन

ज़िलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने पंचायतवार शिविरों के लिए रोस्टर तय करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्राप्त आवेदनों की जानकारी “सहयोग पोर्टल” पर भी अपलोड की जाएगी.

राजपुर पंचायत में पहुंचे प्रभारी मंत्री

प्रखंड के राजपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री एवं श्रम संसाधन मंत्री भी शामिल हुए. इस दौरान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक राज भी मौजूद रहे.

मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाकर आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त हर आवेदन का समयसीमा के भीतर निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके.

Also Read: नवादा में आज: शहर में आज का कार्यक्रम, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, जानिए एक क्लिक में

Previous article Khatron Ke Khiladi 15: केप टाउन में शुरू हुई स्टंट्स की शूटिंग, रुबीना दिलैक ने शेयर की खूबसूरत झलक
Next article चलती स्कूटर पर पालथी मारकर बैठा युवक; खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel