[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood पति धर्मेंद्र को याद कर छलका हेमा मालिनी का दर्द, बोलीं- नहीं जानती आगे कैसे संभालूंगी खुद को

पति धर्मेंद्र को याद कर छलका हेमा मालिनी का दर्द, बोलीं- नहीं जानती आगे कैसे संभालूंगी खुद को

0
पति धर्मेंद्र को याद कर छलका हेमा मालिनी का दर्द, बोलीं- नहीं जानती आगे कैसे संभालूंगी खुद को
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र, फोटो- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति और सुपरस्टार धर्मेंद्र को याद करते हुए इमोशमल बातें शेयर कीं. एक्ट्रेस ने कहा, “उनका सफर जुनून, समर्पण और दर्शकों के प्रति अपार प्रेम से भरा था. वह हमेशा कहते थे कि फिल्म दिल से जुड़ने का एक जरिया है. उन्हें कैमरे के सामने काम करना बेहद पसंद था. एक जीवनसाथी के रूप में मैंने उनकी यह दीवानगी बहुत करीब से देखी है. उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और अपने व्यवहार से लाखों लोगों का दिल जीता है.”

हेमा मालिनी बोलीं- अपनी जिंदगी कैसे संभाल पाऊंगी

हेमा मालिनी ने आगे कहा, “उन्होंने कई लोगों को प्रेरित किया है-एक एक्टर के रूप में, एक दोस्त के रूप में और एक पिता के रूप में. वह सच में एक महान इंसान थे. मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे उनके साथ जीवन बिताने का मौका मिला. अब वह हमारे बीच नहीं हैं, और मुझे उनकी बहुत याद आती है. मुझे नहीं पता कि मैं आगे अपनी जिंदगी कैसे संभाल पाऊंगी.”

BAFTA सम्मान और दुनियाभर में लोकप्रियता

हाल ही में Variety India से बातचीत में हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं थी. उन्होंने कहा, “वह ऐसे कलाकार थे जिनकी पहचान सीमाओं से परे थी. दुनिया के हर हिस्से में उनके फैंस थे. विदेशों में लोग उन्हें देखकर घिर जाते थे, यह नजारा अद्भुत होता था. हम अक्सर साथ यात्रा नहीं कर पाते थे, सिर्फ फिल्मों की शूटिंग के दौरान ही समय मिल पाता था. इसलिए हम ज्यादा से ज्यादा फिल्में साथ साइन करते थे, ताकि साथ रह सकें.”

पिछले साल हुआ धर्मेंद्र का निधन

धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को मुंबई स्थित उनके घर पर 89 साल की उम्र में हुआ. वह लंबे समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. कुछ समय पहले उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था. बाद में उनकी तबीयत और बिगड़ी और उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली.

यह भी पढ़ें- 14 दिन में ‘भूत बंगला’ का कुल कलेक्शन कितना? यहां जानें पूरी रिपोर्ट

Previous article IPL 2026: मैच के बाद बोले शुभमन गिल- आरसीबी को 155 रन पर रोकना शानदार रहा
Next article चमत्कारिक… बेस्ट फादर का अवॉर्ड दो… चलती ट्रेन के नीचे बच्चे को बचाने के लिए लेटा रहा पिता, Video
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel