[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World चमत्कारिक… बेस्ट फादर का अवॉर्ड दो… चलती ट्रेन के नीचे बच्चे को बचाने के लिए लेटा रहा पिता, Video

चमत्कारिक… बेस्ट फादर का अवॉर्ड दो… चलती ट्रेन के नीचे बच्चे को बचाने के लिए लेटा रहा पिता, Video

0
चमत्कारिक… बेस्ट फादर का अवॉर्ड दो… चलती ट्रेन के नीचे बच्चे को बचाने के लिए  लेटा रहा पिता, Video
बच्चे को बचाने के दौरान पिता. फोटो- स्क्रीनग्रैब.

Father Rescued Son underneath moving train: बांग्लादेश से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चे को बचाने के लिए पिता ने चलती ट्रेन के नीचे कूद पड़ा. पिता ने यह फैसला कुछ सेकेंड्स में लिया, जिसकी हर तरफ वाहवाही हो रही है. बच्चा प्लेटफॉर्म से गिरकर ट्रैक पर गिर गया, ठीक उसी समय एक ट्रेन उस पर से गुजरी. लेकिन पिता ने अपनी जान की परवाह न करते हुए ट्रेन के पास आने से पहले बच्चे को अपने शरीर के नीचे ढक लिया.

यह घटना 28 अप्रैल को बांग्लादेश के भैरब रेलवे स्टेशन पर हुई. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन के कई डिब्बे सीधे उनके ऊपर से गुजरते हैं, जबकि आसपास खड़े लोग हैरानी से सारा नजारा देख रहे हैं, लेकिन वे कुछ कर नहीं पाते. लेकिन कहा जाता है न कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’. इस घटना में पिता और बच्चा दोनों बिना किसी गंभीर चोट के बच गए. 

जैसे ही ट्रेन ट्रैक से आगे बढ़ी, आसपास मौजूद लोग उनकी ओर दौड़े और राहत की सांस ली. कई लोगों ने पिता की सूझबूझ और बहादुरी की जमकर तारीफ की. यह घटना आसानी से जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन पिता ने अपनी परवाह न करते हुए बच्चे को बचाया. घटना के बाद संभवतः बच्चे की मां ने उसे गले लगाया, उसकी आंखों में आंसू दिख रहे थे. 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. यूजर्स ने पिता को हीरो बताया और अपने बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने के उनके फैसले की सराहना की. एक यूजर ने लिखा, ‘उन्हें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पिता का पुरस्कार दीजिए.’ वहीं, दूसरे ने कहा, ‘यह चमत्कारिक है.’

ये भी पढ़ें:- भारत एक सिग्नेचर से रिलीज कर सकता है, लेकिन हम नहीं… पाकिस्तानी मंत्री ने तेल संकट पर खोली अपने देश की पोल 

ये भी पढ़ें:- क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिलेगा 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार? रेस में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी शामिल

एक यूजर ने कहा कि यह अविश्वसनीय सूझबूझ का उदाहरण है. अधिकांश लोग डर के मारे फ्रीज हो जाते, लेकिन एक पिता का अपने बच्चे को ट्रेन के ऊपर से गुजरते समय बचाने का सहज प्रयास ही असली हीरो की परिभाषा है. दोनों का बाल-बाल बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है. मानवता का यही उत्कृष्ट उदाहरण है.

https://twitter.com/BrunoBulletin/status/2049754856869724456

स्थानीय मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन करीब 90 मिनट लेट थी और अपने स्टॉप के दौरान पिता किसी कारण से उतर नहीं पाए थे. लेकिन जैसे ही ट्रेन दोबारा चलने लगी, उन्होंने बच्चे को गोद में लेकर उतरने की कोशिश की. इसी दौरान बच्चा उनके हाथ से फिसलकर नीचे गिर गया था. हालांकि, उन्होंने बच्चे को बचा लिया. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मां-बाप अपने बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी भी लगा देते हैं. 

Previous article पति धर्मेंद्र को याद कर छलका हेमा मालिनी का दर्द, बोलीं- नहीं जानती आगे कैसे संभालूंगी खुद को
Next article आज है वैशाख पूर्णिमा, करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा शुभ फल 
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel