[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 IPL 2026: मैच के बाद बोले शुभमन गिल- आरसीबी को 155 रन पर रोकना शानदार रहा

IPL 2026: मैच के बाद बोले शुभमन गिल- आरसीबी को 155 रन पर रोकना शानदार रहा

0
IPL 2026: मैच के बाद बोले शुभमन गिल- आरसीबी को 155 रन पर रोकना शानदार रहा
गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल (Photo: PTI)

GT vs RCB, IPL 2026 : गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार (30 अप्रैल) को अहमदाबाद में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में जीत दर्ज करने के कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को अच्छी पिच पर महज 155 रन के स्कोर पर रोकना शानदार रहा. गिल (18 गेंद में 43 रन) और जोस बटलर (19 गेंद में 39 रन) की अच्छी शुरूआत की मदद से गुजरात टाइटन्स ने आरसीबी को चार विकेट से हराया.

गत चैंपियन Royal Challengers Bangalore को बल्लेबाजी का मौका मिला, लेकिन टीम मेजबान गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई. टीम 19.2 ओवर में सिर्फ 155 रन पर ढेर हो गई. इस सीजन में RCB पहली बार ऑल आउट हुई. गुजरात टाइटन्स ने गिल (चार चौके, तीन छक्के) और बटलर (दो चौके, चार छक्के) के अलावा अंत में राहुल तेवतिया की नाबाद 27 रन (17 गेंद में चार चौके) पारी मदद से 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया.

टीम ने जबरदस्त वापसी की : गिल

मैच के बाद गिल ने कहा कि वह टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे विकेट पर Royal Challengers Bangalore जैसी मजबूत बल्लेबाजी को 155 रन पर रोकना बड़ी बात है. गिल ने माना कि टीम का फील्डिंग इस टूर्नामेंट में हमेशा अच्छा नहीं रहा, लेकिन दूसरे ओवर के बाद खिलाड़ियों की एनर्जी शानदार रही और टीम ने जबरदस्त वापसी की.

यह भी पढ़ें : गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, गेंदबाजों पर बरसे गिल और बटलर

बल्लेबाजी को लेकर क्या कहा गिल ने?

बल्लेबाजी पर गिल ने कहा कि पहली गेंद पर वह थोड़ा किस्मत वाले रहे, लेकिन उसके बाद उन्हें लगा कि आज उनका दिन है. उन्होंने कहा कि वह आत्मविश्वास में थे और गेंदबाजों पर दबाव बनाना चाहते थे. गिल ने राहुल तेवतिया की तारीफ करते हुए कहा कि वह टीम के लिए बहुत अहम हैं और उन्होंने शानदार तरीके से मैच खत्म किया, हालांकि बीच में कुछ विकेट जल्दी गिर गए थे.

Previous article अभीरा के सामने हाथ जोड़ने पर मजबूर होगा अरमान, YRKKH में आएगा नया मोड़
Next article पति धर्मेंद्र को याद कर छलका हेमा मालिनी का दर्द, बोलीं- नहीं जानती आगे कैसे संभालूंगी खुद को
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel