[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood आलिया और बॉबी देओल को कितनी फीस मिली? 2 घंटे 20 मिनट 48 सेकंड की ‘अल्फा’ की शूटिंग कहां हुई?

आलिया और बॉबी देओल को कितनी फीस मिली? 2 घंटे 20 मिनट 48 सेकंड की ‘अल्फा’ की शूटिंग कहां हुई?

0
आलिया और बॉबी देओल को कितनी फीस मिली? 2 घंटे 20 मिनट 48 सेकंड की ‘अल्फा’ की शूटिंग कहां हुई?
आलिया भट्ट और शरवरी, फोटो- इंस्टाग्राम

Alpha Cast Fees: यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म इस यूनिवर्स की पहली फीमेल-ड्रिवन एक्शन फिल्म बताई जा रही है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी. उनके साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम किरदार निभा रहे हैं. शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया- शरवरी ने कितनी फीस ली, यहां जानिए.

Alpha Cast Fees: ‘अल्फा’ के लिए आलिया भट्ट ने कितना किया चार्ज?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘अल्फा’ की कास्ट को अलग-अलग मॉडल पर पेमेंट किया गया है. आलिया भट्ट ने फिल्म के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाया है, यानी उन्होंने कम बेस फीस ली है और प्रॉफिट से हिस्सा मिलेगा. शरवरी को लगभग 3 करोड़ रुपये मिले हैं. अनिल कपूर और बॉबी देओल दोनों को करीब 6-6 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

Alpha Runtime: ‘अल्फा’ का रन टाइम

सेंसर बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार, फिल्म की कुल लंबाई 140.48 मिनट (2 घंटे 20 मिनट 48 सेकंड) है. फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिल चुका है, लेकिन मेकर्स को कुछ बदलाव करने पड़े हैं- जिसमें पहले हाफ से एक गाली को हटाया गया है. इसके अलावा हिंसक सीन को थोड़ा कम करने के लिए कहा गया है. इन बदलावों के बाद फिल्म को फाइनल अप्रूवल मिला है.

Alpha Shooting Locations: इन जगहों पर की गई ‘अल्फा’ की शूटिंग

‘अल्फा’ की शूटिंग भारत और विदेश दोनों जगह हुई है. मुंबई के स्टूडियो में इसके एक्शन और फाइट सीक्वेंस शूट किए गए. वहीं कश्मीर के सोनमर्ग और पहलगाम में इसके इमोशनल और आउटडोर हिस्से फिल्माए गए हैं. इसके अलावा स्कॉटलैंड और पोलैंड इंटरनेशनल लोकेशंस ने फिल्म को ग्लोबल टच दिया है.

यह भी पढ़ें- समय रैना ने आलिया भट्ट को नहीं बख्शा, ‘जिगरा’ से ‘कान्स’ तक पर किया रोस्ट, एक्ट्रेस ने भी दिए जवाब

Previous article Samastipur Revenue Collection: ऑनलाइन लगान वसूली में सुस्ती, जिला ने अब तक महज 45% लक्ष्य ही कर पाया हासिल
Next article Ather 450X का बदला अंदाज, 3 नए कलर के साथ हुई अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel