[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Ather 450X का बदला अंदाज, 3 नए कलर के साथ हुई अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश

Ather 450X का बदला अंदाज, 3 नए कलर के साथ हुई अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश

0
Ather 450X का बदला अंदाज, 3 नए कलर के साथ हुई अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश
3 नए कलर में Ather 450X / Image: Ather

Ather Energy ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर 450X के लिए तीन नए ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन लॉन्च किए हैं. कंपनी ने इस नए कलर कलेक्शन को Overtone Series का नाम दिया है. खास बात यह है कि नए रंगों के अलावा स्कूटर के डिजाइन में कुछ नए विजुअल अपडेट भी किए गए हैं, जबकि इसके मोटर, बैटरी और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Overtone Series में मिले तीन नए ड्यूल-टोन कलर

Ather 450X की नई Overtone Series में तीन नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं. इनमें Still White, Space Grey और Lunar Grey शामिल हैं. इन तीनों रंगों को ड्यूल-टोन फिनिश के साथ तैयार किया गया है, जिससे स्कूटर का लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी नजर आता है. कंपनी ने हर कलर थीम के साथ अलग-अलग एक्सेंट और व्हील कलर का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा स्कूटर के साइड पैनल पर बड़े आकार में 450 की ब्रांडिंग भी दी गई है, जो इसके स्पोर्टी लुक को और अट्रैक्टिव बनाती है.

हर रंग की अपनी अलग पहचान

  • Space Grey कलर सबसे ज्यादा स्पोर्टी लुक देता है. इसमें मैरून रंग के एक्सेंट और मैचिंग अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.
  • Lunar Grey वेरिएंट में हल्का ग्रे शेड देखने को मिलता है, जिसे पीले रंग के फ्रेम और व्हील्स के साथ पेश किया गया है.
  • Still White वेरिएंट में सफेद रंग के साथ हल्के हरे रंग के एक्सेंट दिए गए हैं, जो इसे फ्रेश और यूनिक लुक देते हैं.

पुराने कलर ऑप्शन भी रहेंगे उपलब्ध

नई Overtone Series के अलावा Ather 450X पहले की तरह Cosmic Black और True Red जैसे सिंगल-टोन कलर में भी उपलब्ध रहेगा. Hyper Sand और Stealth Blue मैट फिनिश वाले कलर ऑप्शन भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे.

चार्जिंग होगी पहले से तेज

Ather Energy ने स्कूटर के साथ नया 900W चार्जर भी पेश किया है. कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से Ather 450X की चार्जिंग पहले के मुकाबले करीब 30% कम समय में पूरी हो जाएगी. यानी अब यूजर्स को स्कूटर चार्ज होने के लिए पहले जितना इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

OTA अपडेट से मिले नए स्मार्ट फीचर्स

कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि AtherStack 7 सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के तहत मिलने वाला Voice on Ather फीचर अब ग्राहकों तक OTA (Over-the-Air) अपडेट के जरिए पहुंचाया जा रहा है. इस फीचर की मदद से यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए स्कूटर के कई फंक्शन आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Google Maps, Alexa और Magic Twist… इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलते हैं भर-भर के फीचर्स

Previous article आलिया और बॉबी देओल को कितनी फीस मिली? 2 घंटे 20 मिनट 48 सेकंड की ‘अल्फा’ की शूटिंग कहां हुई?
Next article बिहार DElEd परीक्षा की आंसर की bsebdeled.com पर जारी, इस तारीख तक दर्ज कर लें आपत्ति
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel