[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का इमोशनल भोजपुरी गाना ‘रेलिया’ रिलीज, पति की याद में तड़पती दिखीं तान्या शर्मा

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का इमोशनल भोजपुरी गाना ‘रेलिया’ रिलीज, पति की याद में तड़पती दिखीं तान्या शर्मा

0
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का इमोशनल भोजपुरी गाना ‘रेलिया’ रिलीज, पति की याद में तड़पती दिखीं तान्या शर्मा
शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना रेलिया, फोटो - इंस्टाग्राम

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘रेलिया’ अब Wave Music Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है.

इस गाने में तान्या शर्मा एक इमोशनल पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं, जो अपने पति को याद करते हुए दर्द और इंतजार की भावना को बखूबी पर्दे पर उतारती हैं. कहानी उन महिलाओं की भावनाओं को दिखाती है, जिनके पति काम के सिलसिले में घर से दूर रहते हैं. आइए इसकी बाकी डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

इमोशनल बोल, लेकिन झूमने वाला म्यूजिक

‘रेलिया’ के बोल भले ही दिल को छू लेने वाले और भावुक हैं, लेकिन इसका म्यूजिक पूरी तरह देसी टच लिए हुए है. गाने की धुन ऐसी है कि सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं. यही वजह है कि यह गाना इमोशन और एंटरटेनमेंट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बन गया है.

तान्या शर्मा के देसी मूव्स ने लूटी महफिल

‘रेलिया’ गाने की सबसे बड़ी खासियत तान्या शर्मा के देसी डांस मूव्स हैं. उनका एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज और इमोशनल परफॉर्मेंस गाने को और भी खास बना देता है. सादगी भरे लुक में तान्या का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

शिल्पी राज की आवाज ने बढ़ाया असर

शिल्पी राज की दर्द भरी लेकिन मीठी आवाज इस गाने की जान है. उनकी सिंगिंग सीधे दिल तक पहुंचती है और गाने के इमोशनल टच को कई गुना बढ़ा देती है.

‘रेलिया’ गाने की पूरी टीम

  • गायिका – शिल्पी राज
  • फीचरिंग – तान्या शर्मा
  • गीतकार – दिनेश रेलहन
  • संगीत निर्देशक – रेलहान स्टूडियो, प्रकाश सोनी
  • वीडियो डायरेक्टर – लक्की विश्वकर्मा

कुल मिलाकर, ‘रेलिया’ उन दर्शकों के लिए परफेक्ट गाना है जो इमोशनल भोजपुरी सॉन्ग्स के साथ देसी बीट्स का मजा लेना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू के ‘कमर लचकाऊ रे पतरकी’ का पोस्टर रिलीज, एंजल लीजा के ग्लैमरस लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Previous article ढाका विस्फोट कैसे हुआ, चर्च वाली गली में बम से मरने वाला कौन था? सामने आई नई डिटेल
Next article Aaj ka Mausam : इन इलाकों में चलेगी शीतलहर, IMD ने 31 दिसंबर तक के लिए जारी किया अलर्ट
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel