[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ढाका विस्फोट कैसे हुआ, चर्च वाली गली में बम से मरने वाला कौन था? सामने आई नई डिटेल

ढाका विस्फोट कैसे हुआ, चर्च वाली गली में बम से मरने वाला कौन था? सामने आई नई डिटेल

0
ढाका विस्फोट कैसे हुआ, चर्च वाली गली में बम से मरने वाला कौन था? सामने आई नई डिटेल
बांग्लादेश: ढाका में फ्लाईओवर से फेंके गए कच्चे बम से हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत. फोटो- PTI.

Bangladesh Dhaka Explosion: बांग्लादेश में चुनावी ऐलान के बाद से हिंसा में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. हिंदुओं पर हमले होने के साथ ही अवामी लीग के ऊपर भी चुनाव न लड़ने का दबाव बनाया जा रहा है. वहीं शेख हसीना सरकार गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले इंकलाब मंचो के संस्थापक उस्मान हादी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह मामला शांत हुआ ही था कि ढाका में एक बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह घटना बुधवार शाम करीब 7:30 बजे मुक्ति योद्धा सेंट्रल कमांड काउंसिल के गेट के सामने फ्लाईओवर के नीचे हुई. BD News के मुताबकि यह घटना फ्लाईओवर से फेंके गए देसी बम से हुए विस्फोट के कारण हुई. 

पुलिस रिपोर्ट के हवाले से यह सामने आया कि यह स्थान एक गली में स्थित है, जहां एजी चर्च और एजी चर्च स्कूल की दो इमारतें हैं. ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के तेजगांव डिवीजन के डिप्टी कमिश्नर इब्ने मिजान ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच थी. उन्होंने कहा, “हमें जानकारी मिली है कि फ्लाईओवर के ऊपर से एक देसी बम फेंका गया, जो युवक के सिर पर आकर लगा. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.”

कौन था मरने वाला?

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सियाम के रूप में हुई है, जो मोगबाजार में एक डेकोरेटर की दुकान पर काम करता था. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले के पीछे कौन जिम्मेदार था. यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब बांग्लादेश में भारी अशांति का माहौल है. इससे पहले मंगलवार को इंकिलाब मंच ने ढाका के शाहबाग में उस्मान हादी की हत्या के विरोध में एक रैली निकाली थी.

इंकलाब मंचो ने दी समारोह आयोजन की जानकारी

यह रैली उस घटना के बाद हुई, जब इंकलाब मंचो ने सोमवार को सेंट्रल शहीद मीनार पर अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया था और सरकार को हत्यारों को सजा दिलाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. सदस्य सचिव अब्दुल्ला अल जाबेर ने मंच की ओर से यह भी घोषणा की थी कि वह मंगलवार दोपहर 3 बजे शाहबाग में “शहीदी शपथ” समारोह आयोजित करेगा. BDNews24 की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, इंकलाब मंचो ने मांग की है कि बांग्लादेश में 13वें राष्ट्रीय चुनाव और जनमत संग्रह से पहले उसके संयोजक उस्मान हादी के हत्यारों को न्याय के कटघरे में लाया जाए.

यूनुस को मिला अल्टीमेटम

समूह के सदस्य सचिव अब्दुल्ला अल जाबेर ने सोमवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि न्याय मिलने तक वे सड़कों पर विरोध जारी रखेंगे. उन्होंने कहा, “लोगों को सिर्फ चुनाव कराकर और यह बताए बिना कि हादी का हत्यारा कौन था, आप बच नहीं सकते. ऐसा नहीं किया जा सकता. चुनाव से पहले हादी के लिए न्याय सुनिश्चित करना होगा. वरना कोई चुनाव नहीं होगा.”

ये भी पढ़ें:-

मुन्नी को हटाओ, नहीं तो ऑफिस में आग लगा देंगे; बांग्लादेश में ग्लोबल टीवी की एंकर को मिली खौफनाक धमकी

पाकिस्तान से अरबों की आर्म्स डील के बाद लीबियाई आर्मी चीफ समेत 8 की मौत, तुर्की में प्लेन क्रैश- हादसा या साजिश?

गुजरात से गए परिवार ने खरीदी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA, कौन हैं कराची के अरबपति आरिफ हबीब?

Previous article Bhojpuri Horror Movies: कई दिनों तक रूह में खौफ बना कर देगी भोजपुरी की ये डरावनी सुपरहिट फिल्में
Next article Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का इमोशनल भोजपुरी गाना ‘रेलिया’ रिलीज, पति की याद में तड़पती दिखीं तान्या शर्मा
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel