[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Aaj ka Mausam : इन इलाकों में चलेगी शीतलहर, IMD ने 31 दिसंबर तक के लिए जारी किया अलर्ट

Aaj ka Mausam : इन इलाकों में चलेगी शीतलहर, IMD ने 31 दिसंबर तक के लिए जारी किया अलर्ट

0
Aaj ka Mausam : इन इलाकों में चलेगी शीतलहर, IMD ने 31 दिसंबर तक के लिए जारी किया अलर्ट
31 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम जानें (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD)  के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 29 दिसंबर तक, जम्मू डिवीजन के कुछ इलाकों में 27 दिसंबर तक, बिहार, ओडिशा के अलावा उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में 29 दिसंबर तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है. वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है.

विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 25 से 26 दिसंबर के दौरान कुछ स्थानों पर कड़ाके की ठंड से लेकर भीषण ठंड तक की स्थिति बनी रहने की संभावना है. वहीं, बिहार के कुछ इलाकों में 28 दिसंबर तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 दिसंबर तक ठंड की स्थिति बने रहने की प्रबल संभावना नजर आ रही है. 26 और 27 दिसंबर 2025 को उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है.

यहां बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना

27 से 30 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, में छिटपुट से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी की बहुत अधिक संभावना है. वहीं, 28 और 30 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश जबकि 29 और 30 दिसंबर को उत्तराखंड में भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है. 27 से 29 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है. यहां 30–40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार नजर आ रहे हैं.

राजस्थान में शीतलहर का कहर

राजस्थान में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई जिसके बाद राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. विभाग ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी रह सकता है.

झारखंड में तीन दिन शीतलहर का ‘येलो अलर्ट’

आईएमडी ने झारखंड के 12 जिलों में अगले तीन दिन ठंड का पूर्वानुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया. बुलेटिन के अनुसार, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, रांची, खूंटी और बोकारो के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वी भारत का गिरेगा पारा

अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है. इसके बाद अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं  जताई गई है. अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है.

यह भी पढ़ें : IMD Cold Alert: अगले 72 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री आएगी गिरावट, इन राज्यों शीतलहर, बारिश, बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट

उत्तर-पूर्वी भारत का मौसम कैसा रहेगा

अगले दो दिनों तक उत्तर-पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होने की संभावना है. इसके बाद अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट दर्ज की जा सकती है. अगले सात दिनों के दौरान देश के शेष हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होने की संभावना है.

Previous article Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का इमोशनल भोजपुरी गाना ‘रेलिया’ रिलीज, पति की याद में तड़पती दिखीं तान्या शर्मा
Next article यूनुस सरकार ने दरकिनार की अमेरिकी सांसदों की चिंता, अवामी लीग पर फैसला अटल; चुनाव में कोई भागीदारी नहीं
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel