[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story दादाजी के भरोसे ने बदली किस्मत, मोनालिशा बिना कोचिंग BPSC क्रैक कर बनीं असिस्टेंट कमिश्नर

दादाजी के भरोसे ने बदली किस्मत, मोनालिशा बिना कोचिंग BPSC क्रैक कर बनीं असिस्टेंट कमिश्नर

0
दादाजी के भरोसे ने बदली किस्मत, मोनालिशा बिना कोचिंग BPSC क्रैक कर बनीं असिस्टेंट कमिश्नर
BPSC 70वीं परीक्षा क्रैक करने वाली मोनालिशा (Image: Social Media)

BPSC Success Story: बीपीएससी जैसी परीक्षा को क्रैक करने में कई एस्पिरेंट्स को वर्षों लग जाते हैं. इसकी तैयारी के लिए कोचिंग में लाखों की फीस भी भरते हैं. वहीं, भागलपुर की रहने वाली मोनालिशा की कहानी काफी अलग है. मोनालिशा ने अपने दूसरे ही प्रयास में प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू तीनों चरण सफलतापूर्वक क्रैक कर लिया. उन्होंने BPSC की परीक्षा को रैंक 2717 से क्रैक किया है.

BPSC Success Story Monalisha: कौन हैं मोनालिशा?

मोनालिशा बिहार के भागलपुर के खलीफाबाग की रहने वाली हैं. बेहद साधारण परिवार से आने वाली मोनालिशा के पिता संजय कुमार चौधरी BSNL में सरकारी कर्मचारी थे और अब रिटायर हो चुके हैं. उनकी मां सुषमा देवी हेल्थ एडवाइजर हैं. मोनालिशा तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं. वो बताती हैं कि कई बार समाज की तरफ से यह दबाव महसूस होता था कि बेटियों की पढ़ाई पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहिए. ऐसे माहौल में परिवार का साथ बहुत मायने रखता है.

पढ़ाई में एवरेज स्टूडेंट

मोनालिशा बताती हैं कि वो शुरू से पढ़ाई में एक एवरेज स्टूडेंट रही हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई भागलपुर के कार्मेल स्कूल से हुई, जहां से उन्होंने 10वीं पास की. इसके बाद उन्होंने नवयुग विद्यालय, भागलपुर से 12वीं की पढ़ाई पूरी की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने पटना का रुख किया और पटना विश्वविद्यालय के मगध महिला कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया.

बिना कोचिंग BPSC की तैयारी

मोनालिशा ने BPSC Exam की तैयारी के लिए किसी बड़े ऑफलाइन कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया. उन्होंने सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया. तैयारी के दौरान YouTube और Telegram उनके सबसे बड़े साथी बने. इसके अलावा मेन्स की तैयारी के लिए ऑनलाइन टेस्ट सिरिज जॉइन की.

वह बताती हैं कि उनके दादाजी ने हमेशा उन पर भरोसा किया. दिलचस्प बात यह है कि BPSC उनका प्लान A नहीं था. उनका पूरा फोकस UPSC पर था, लेकिन दादाजी को भरोसा था कि वह BPSC जरूर निकाल सकती हैं. यही विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा बन गया.

मोनालिशा ऐसे बनीं स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर

मोनालिशा का पहला BPSC प्रयास उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. वह प्रीलिम्स परीक्षा भी पास नहीं कर सकीं. लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपनी कमियों पर काम किया. दूसरे प्रयास में उन्होंने रणनीति बदली, तैयारी को बेहतर बनाया और नतीजा सबके सामने है. इस बार उन्होंने प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू तीनों चरण सफलतापूर्वक पार करते हुए स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर का पद हासिल कर लिया.

मोनालिशा स्कूल के दिनों से ही एवरेज स्टूडेंट ही रही हैं. ऐसे में वो कहती हैं कि एग्जाम वो क्लियर करते हैं जो एवरेज स्टूडेंट होते हैं…टॉपर्स का कभी एग्जाम क्लियर नहीं होता. मोनालिशा की जर्नी (BPSC Success Story) एवरेज स्टूडेंट्स को प्रेरित करने वाली है.

यह भी पढ़ें: 6 नंबर से टूटा सपना, पापा की एक लाइन बनी लकी चार्म, प्रेरणा BPSC क्रैक कर बनीं SDM

Previous article सारण के छह जोन में हर रात सुपर पेट्रोलिंग, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर, जानिए अपराध रोकने के लिए क्या है पुलिस का मास्टर प्लान
Next article कोसी का जलस्तर बढ़ते ही 7 पंचायतों में बढ़ा संकट, सड़कें बनीं नदी, कमर तक पानी में चलने को मजबूर लोग
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel