[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सारण के छह जोन में हर रात सुपर पेट्रोलिंग, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर, जानिए अपराध रोकने के लिए क्या है पुलिस का मास्टर प्लान

सारण के छह जोन में हर रात सुपर पेट्रोलिंग, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर, जानिए अपराध रोकने के लिए क्या है पुलिस का मास्टर प्लान

0
सारण के छह जोन में हर रात सुपर पेट्रोलिंग, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर, जानिए अपराध रोकने के लिए क्या है पुलिस का मास्टर प्लान
पुलिस पदाधिकारी

Saran Super Patrolling : छपरा जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सारण पुलिस ने रात में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है. वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर पूरे जिले को छह जोन में विभाजित कर प्रतिदिन रात में सुपर पेट्रोलिंग कराई जा रही है.

Saran Super Patrolling : छह जोन में वरिष्ठ अधिकारी कर रहे निगरानी

नई व्यवस्था के तहत वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित जोन के थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर पुलिस गश्ती, सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की निगरानी कर रहे हैं. इस अभियान के माध्यम से रात्रिकालीन पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

Saran News : किन-किन स्थानों पर रखी जा रही विशेष नजर?

सुपर पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम बैंक, एटीएम, ज्वेलरी दुकानें, प्रमुख बाजार, चौक-चौराहे, सुनसान इलाके और अन्य संवेदनशील स्थलों का गहन निरीक्षण कर रही है. इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच कर आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है.

सारण की खबरों पढ़ने के लिए क्लिक करें

Saran Police : अपराध रोकना और सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना है उद्देश्य

वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि सुपर पेट्रोलिंग का मुख्य उद्देश्य चोरी, लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना, रात्रि पुलिसिंग को मजबूत बनाना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना है. उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने जोन में लगातार सतर्क रहते हुए गश्ती करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

आम लोगों से भी सहयोग की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या आपराधिक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें. पुलिस कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि अपराध और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

Also Read : सारण में आंगनबाड़ी केंद्र मिला बंद तो सेविका और सहायिका का कटेगा वेतन, जा सकती है नौकरी, DM का आदेश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel