UP DElEd 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

UP DElEd 2026 में एडमिशन का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है. UP DElEd 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो उम्मीदवार प्राथमिक शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 8 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं.

By Ravi Mallick | June 22, 2026 6:59 AM

उत्तर प्रदेश में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन यानी UP DElEd 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह कोर्स पहले BTC के नाम से जाना जाता था. इस कोर्स को पूरा करने के बाद उम्मीदवार प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं. ऐसे में जो छात्र लंबे समय से इस नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह सुनहरा मौका है.

UP DElEd 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून 2026 से शुरू हो चुका है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 तय की गई है. वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई 2026 है. उम्मीदवार 11 जुलाई 2026 तक अपना पूरा आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं.

ऐसे करें UP DElEd 2026 के लिए आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर UP DElEd 2026 Online Application लिंक पर क्लिक करें.
  • जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें और सबमिट कर दें.
  • भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

एप्लीकेशन फीस

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 700 रुपये निर्धारित किया गया है. एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा. दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 200 रुपये रखा गया है. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड और मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है.

UP DElEd Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

इस कोर्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं. वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए.

आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें- नौकरी के साथ की तैयारी, सीवान के लाल ने BPSC में किया कमाल! अब बनेंगे DSP