[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी 2026 में? जान लें ताजा अपडेट

पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी 2026 में? जान लें ताजा अपडेट

0
पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी 2026 में? जान लें ताजा अपडेट
किसानों के खाते में कब आएगी 22वीं किस्त?

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह रकम तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. नये साल की शुरुआत के साथ ही किसानों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि 2026 में पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी? इससे पहले सम्मान निधि की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी. ऐसे में किसानों को उम्मीद है कि होली से पहले केंद्र सरकार किसानों के खाते में 22वीं किस्त की रकम डाल सकती है. हालांकि इसे लेकर सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

कब तक खाते में आ सकती है 22वीं किस्त?

लाभुक किसानों की नजरें 22वीं किस्त पर टिकी हुई है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो सरकार फरवरी से मार्च 2026 के बीच किसानों के खाते में 2,000 रुपये ट्रांसफर कर सकती है. हालांकि तारीख की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन पिछली किस्तों के समय को देखते हुए अनुमान है कि 22वीं किस्त सरकार फरवरी से लेकर मार्च 2026 के बीच बैंक खातों में भेज सकती है, क्योंकि आमतौर पर यह राशि हर चार महीने में दी जाती है.

ई-केवाईसी नहीं किया तो नहीं आएगी रकम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है. अगर किसी किसान ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है तो उसकी किस्त रोकी जा सकती है. उसके खाते में रकम नहीं आएगी. ई-केवाई सी कराना काफी आसान है. किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर या किसी नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर आसानी से ई-केवाईसी करा सकते हैं. समय रहते ई-केवाईसी पूरी करने से ही किस्त का लाभ मिल पाएगा.

अभी भी समय है चेक कर लें यह जरूरी चीजें

लाभ की राशि समय पर पाने के लिए किसानों के लिए जरूरी है कि वो कुछ चीजों को सुनिश्चित कर लें. सबसे पहले अपनी e-KYC प्रक्रिया तुरंत पूरी करें. इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि आधार कार्ड बैंक खाते से सही तरीके से लिंक हो. किसान अपने जमीन के रिकॉर्ड को भी पोर्टल पर अपडेट कर लें, ताकि सत्यापन में कोई दिक्कत न आए. अगल ई-केवाईसी हाल-फिलहाल में कराया है तो एक बार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर KYC स्टेटस की जांच जरूर कर लें और अगर किसी तरह की त्रुटि हो, तो उसे समय रहते ठीक करा लें. ऐसा करने से किस्त मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी.

Also Read: बुढ़ापे में 5000 रुपए की फिक्स इनकम, अटल पेंशन योजना की आवेदन से पहले जान लें ये नियम

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article पुरानी रंजिश में अधेड़ की हत्या, लोहे के रॉड से हमला कर उतारा मौत के घाट
Next article दिघरा गांव में गाना बजाने को लेकर मारपीट, 16 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel