[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण पुरानी रंजिश में अधेड़ की हत्या, लोहे के रॉड से हमला कर उतारा मौत के घाट

पुरानी रंजिश में अधेड़ की हत्या, लोहे के रॉड से हमला कर उतारा मौत के घाट

0
पुरानी रंजिश में अधेड़ की हत्या, लोहे के रॉड से हमला कर उतारा मौत के घाट
सांकेतिक तस्वीर

परसा. थाना क्षेत्र के बनौता मुकुंद गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की लोहे के हथियार से वार कर हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान स्व दीनानाथ सिंह के पुत्र अर्जुन सिंह के रूप में की गयी है. परिजनों के अनुसार, सोमवार को अर्जुन सिंह गांव में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे. रात करीब नौ बजे भोजन करने के बाद वह घर लौट रहे थे. जैसे ही वे अपने दरवाजे के समीप पहुंचे, पहले से चली आ रही दुश्मनी को लेकर पट्टीदार अजय सिंह के पुत्र रौशन कुमार ने पीछे से उनके सिर पर लोहे के औजार से हमला कर दिया. हमले में अर्जुन सिंह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. चीख-पुकार सुनकर घर के सदस्य बाहर पहुंचे और उन्हें अचेत अवस्था में पाया. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,परसा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ओम प्रकाश अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली.बाद में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आरोपी रौशन कुमार के घर के पीछे स्थित बावड़ी से हत्या में प्रयुक्त लोहे का हथियार बरामद किया गया. पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की सूचना पर एफएसएल टीम की पदाधिकारी रत्ना राधा भी घटनास्थल पहुंचीं और खून के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे. घटना की खबर मिलते ही मृतक की मां शकुंतला देवी, पत्नी रीना देवी, भाभी आशा देवी तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस अपने स्तर से सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel