[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण दिघरा गांव में गाना बजाने को लेकर मारपीट, 16 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

दिघरा गांव में गाना बजाने को लेकर मारपीट, 16 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

0
दिघरा गांव में गाना बजाने को लेकर मारपीट, 16 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
सांकेतिक तस्वीर

परसा. थाना क्षेत्र के दिघरा गांव में बीते दिन गाना बजाने को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों द्वारा थाना में अलग-अलग लिखित आवेदन देने के बाद कुल 16 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. प्रथम पक्ष से टुनटुन सहनी के पुत्र अक्षय कुमार ने थाना में दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में जितेंद्र राय समेत 10 लोगों ने उनके साथ मारपीट की. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.वहीं दूसरे पक्ष से ललन राय की पत्नी फूला देवी ने अपने आवेदन में बताया है कि वह गांव की दुकान से सामान खरीदने जा रही थीं, तभी कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और गहना तथा नकदी छीन ली. इस मामले में उन्होंने अक्षय कुमार समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. कार्रवाई करते हुए मलखान राय के पुत्र अमरजीत कुमार को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है. मामले में नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel