[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Rohini Acharya Controversy: रोहिणी आचार्य से जुड़े सवाल पर इमोशनल हुए चिराग पासवान, बोले- मैं भी इस दौर से गुजर चुका

Rohini Acharya Controversy: रोहिणी आचार्य से जुड़े सवाल पर इमोशनल हुए चिराग पासवान, बोले- मैं भी इस दौर से गुजर चुका

0
Rohini Acharya Controversy: रोहिणी आचार्य से जुड़े सवाल पर इमोशनल हुए चिराग पासवान, बोले- मैं भी इस दौर से गुजर चुका
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

Rohini Acharya Controversy: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पार्टी और राजनीति छोड़ने के बाद बैक टू बैक सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना भड़ास निकाल रही हैं. जिसके कारण बिहार का सियासी पारा भी चढ़ गया है. कई राजनीतिक नेताओं की तरफ से इस मामले में रिएक्शन आ रहे. इस बीच चिराग पासवान ने इस मामले में बड़ी बात कही. उन्होंने कहा, मैं प्रार्थना करता हूं कि यह पारिवारिक विवाद जल्द से जल्द सुलझे.

क्या बोले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान?

इस दौरान मीडिया के सवाल पर लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, ‘मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. क्योंकि जब एक परिवार ऐसी कठिन परिस्थितियों से गुजरता है तो वो किस मानसिक दबाव में रहता है, इसका अंदाजा मुझे है. क्योंकि मैं भी इस दौर से गुजरा हूं. हमारे राजनैतिक मतभेद जरूर हैं लेकिन मैंने हमेशा लालू प्रसाद यादव के परिवार को अपना परिवार माना है.’

तेज-तेजस्वी, मीसा-रोहिणी को बताया भाई-बहन

चिराग पासवान ने यह भी कहा, तेजस्वी, तेज, मीसा दी या फिर रोहिणी हो, सबको मैंने अपना भाई-बहन ही माना है. मैं प्रार्थना करता हूं कि यह पारिवारिक विवाद जल्द से जल्द सुलझे. घर में एकता बनी रहती है तो इंसान बाहर कठिन परिस्थितियों से लड़ लेता है. लेकिन आज की तारीख में उनकी पार्टी जिस दौर से गुजर रही है और उसके बाद घर में ऐसी कलह मैं समझ सकता हूं कि परिवार काफी कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा होगा.

आज रोहिणी ने सोशल पोस्ट कर कही ये बात

दरअसल, रोहिणी आचार्य से जुड़ा विवाद बढ़ता ही जा रहा है. आज दो इमोशनल सोशल मीडिया पोस्ट रोहिणी आचार्य ने किया. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया. गंदी गालियां दी गयी और मारने के लिए चप्पल उठाया गया. सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी. कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप, बहनों को छोड़ आयी, मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया. मुझे अनाथ बना दिया गया. आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें. किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा ना हो.’

Also Read: Bihar Politics: तेजस्वी यादव पार्टी के विधायकों संग करेंगे बैठक, हारे हुए उम्मीदवारों को भी बुलाया, जानिये क्या है मामला

Previous article Satya Nadella का बड़ा ऐलान- अब Microsoft में Per User नहीं, Per Agent मॉडल से होगी कमाई
Next article Mushroom Curry Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी क्रीमी और फ्लेवरफुल मशरूम करी
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel