[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Satya Nadella का बड़ा ऐलान- अब Microsoft में Per User नहीं, Per Agent मॉडल से होगी कमाई

Satya Nadella का बड़ा ऐलान- अब Microsoft में Per User नहीं, Per Agent मॉडल से होगी कमाई

0
Satya Nadella का बड़ा ऐलान- अब Microsoft में Per User नहीं, Per Agent मॉडल से होगी कमाई
Microsoft का नया धांसू Model: अब यूजर नहीं, AI Agent करेगा बिल तय

Microsoft के CEO सत्य नडेला ने कंपनी के बिजनेस मॉडल में ऐतिहासिक बदलाव का इशारा किया है. आने वाले समय में कंपनी अपनी सेवाओं की कीमत इंसानी यूजर्स नहीं, बल्कि AI Agents के आधार पर तय करेगी. यानी काम करेगा एजेंट और बिल बनेगा एजेंट के हिसाब से.

Microsoft का नया फॉर्मूला: यूजर नहीं, AI एजेंट होगा असली कस्टमर

नडेला ने एक पॉडकास्ट बातचीत में बताया कि Microsoft अब खुद को सिर्फ एंड यूजर टूल्स बनाने वाली कंपनी नहीं, बल्कि ऐसे AI Agent Infrastructure प्लैटफॉर्म में बदल रहा है, जो अपने आप काम और फैसले कर सके. Microsoft 365 जैसे टूल्स अब वह जगह बनेंगे जहां ये एजेंट तैनात होंगे.

क्यों जरूरी है Per Agent प्राइसिंग?

नडेला के अनुसार, हर AI एजेंट को अलग कंप्यूट पावर, सिक्योरिटी लेयर, आइडेंटिटी सिस्टम और मॉनिटरिंग की जरूरत होती है. इसी कारण आने वाले समय में एजेंट की संख्या यूजर्स से ज्यादा तेजी से बढ़ेगी और यही बनेगा Microsoft का नया रेवेन्यू इंजन.

Copilot से शुरू हुई राह, अब पूरी तरह यूजेज बेस्ड मॉडल

Microsoft पहले ही पे-ऐज-यू-गो मॉडल लॉन्च कर चुका है, जिसमें कंपनियां लॉगिन या सीट के बजाय एजेंट के काम के हिसाब से भुगतान करती हैं.

Google और Anthropic भी यूजेज बिलिंग अपनाते हैं, लेकिन Microsoft इसे अब AI-युग का मुख्य सॉफ्टवेयर इकोनॉमीज मान रहा है.

Excel Agent: एनालिस्ट की तरह काम करने वाला डिजिटल प्रोफेशनल

नडेला ने बताया कि Excel में आने वाला एजेंट सिर्फ ऑटोमेशन नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल एनालिस्ट की तरह व्यवहार करेगा. मार्कडाउन-आधारित ट्रेनिंग से यह फॉर्मूलाज समझेगा, एरर्स ठीक करेगा और डेटा इनसाइट्स निकालेगा. जरूरत पड़ने पर Microsoft इन एजेंट्स के लिए सबसे सस्ते या बेहतर मॉडल पर भी शिफ्ट कर सकेगा.

भविष्य का प्रोडक्टिविटी एरा: इंसान और AI एजेंट्स का साथ

नडेला का मानना है कि आने वाले वर्षों में हर कंपनी में इंसानी कर्मचारी जितने जरूरी होंगे, उतने ही जरूरी ये AI एजेंट्स भी होंगे. इन्फ्रास्ट्रक्चर, सिक्योरिटी और कंप्यूट की मांग लगातार बढ़ती रहेगी, भले ही ह्यूमन वर्कर्स की संख्या वहीं रहे.

Windows AI अपडेट पर मचा बवाल, यूजर्स बोले- कोई नहीं चाहता ये बकवास!

Microsoft अब चाहता है कि आप अपने कंप्यूटर से बात करें, AI करेगा सारा कंट्रोल

Previous article Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य के 3 पोस्ट से जानिए लालू परिवार के अंदरूनी तूफान की पूरी कहानी, क्या-क्या हुआ
Next article Rohini Acharya Controversy: रोहिणी आचार्य से जुड़े सवाल पर इमोशनल हुए चिराग पासवान, बोले- मैं भी इस दौर से गुजर चुका
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel