World Emoji Day 2023: आखिर क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड इमोजी डे ? जानें क्या है इस दिन की खासियत

World Emoji Day 2023: आज यानी की 17 जुलाई का दिन वर्ल्ड इमोजी डे के रूप में मनाया जाता है. लेकिन आखिर ऐसा क्यों किया जाता है, इसके पीछे कारण क्या है और इसका महत्वा क्या है? चलिए जानते हैं विस्तार से.

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 17, 2023 12:33 PM

World Emoji Day 2023: ‘वर्ल्ड इमोजी डे’ शायद बहुत कोई इस दिन के बारे में न जानता हो लेकिन, हर साल 17 जुलाई के दिन को वर्ल्ड इमोजी डे के रूप में ही मनाया जाता है. इमोजी से आप क्या समझते हैं? जब भी आप चैट पर किसी से बात कर रहे होते हैं और अपने चेहरे के हाव-भाव को दर्शाने के लिए हंसने, रोने और दुखी होने वाले चेहरों का डिजिटल रूप से इस्तेमाल करते हैं उसे ही इमोजी कहा जाता है. यह इमोजी हमें हमारे चहरे के हाव भावों को दर्शाने और व्यक्त करने में काफी मदद करते है. मैसेज करने के दौरान इन एमोजिस का इस्तेमाल करना अब एक तरह से हर किसी की आदत बन चुकी है. हर टेक्स्ट मैसेज के साथ एक या उससे ज्यादा इमोजी होना जरुरी बन गया है. कुछ लोग तो इमोजी के बिना बात ही नहीं कर सकते. ये इमोजी दिखने में काफी क्यूट होते हैं और इनका इस्तेमाल करने काफी मजेदार भी होता है. तो चलिए जानते हैं आखिर इस दिन से जुडी कुछ मजेदार बातें.

17 जुलाई को क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड इमोजी डे

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि आज यानी की 17 जुलाई के दिन को वर्ल्ड इमोजी डे के रूप में मनाया जाता है. लेकिन आखिर ऐसा क्यों ? अक्सर ऐसा देखा गया है कि, जब भी किसी चीज को पहली बार खोजा जाता है तो उस चीज को याद करने के लिए उस दिन को उसके नाम से जोड़ा जाता है. लेकिन, वर्ल्ड इमोजी डे के मामले में ऐसा नहीं है. इसे खोज निकालने के पीछे मुख्य कारण यही था कि, जब भी फेसबुक पर लोग एक दूसरे को मैसेज करें तो एक साउंड आनी चाहिए जिससे पता चले कि, उसे मैसेज प्राप्त हुआ है. बाद में इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा होने लगा और लोग बिना टेक्स्ट मैसेज के भी इसका इस्तेमाल करने लगे.

किस इमोजी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा ?

शायद इस सवाल का जवाब हमें आपको देने की जरूरत नहीं है. आपको इसका जवाब पहले से ही पता हो. लेकिन, फिर भी अगर आप सोच रहे हैं तो बता दें यह कोई और इमोजी नहीं बल्कि, हंसते-हंसते रोने वाली इमोजी है. इस इमोजी को आप टीयर ऑफ जॉय इमोजी के नाम से भी जानते हैं. इस इमोजी में एक हंसता हुआ चेहरा होता है जिसके आंखों से आंसू टपकते रहते हैं. इस इमोजी का इस्तेमाल किसी भी हंसी मजाक की बात पर किया जाता है. कई बार इसका इस्तेमाल भाषा में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए भी किया जाता है.

गूगल और SBI ने भी मनाया वर्ल्ड इमोजी डे

वर्ल्ड इमोजी डे का महत्व ईटा बड़ा हो गया है कि, अब कई बड़े संस्थान भी इसे सेलिब्रेट करने लगा है. टेक जायंट कंपनी गूगल, बैंकिंग सेक्टर एसबीआई और Apple भी आज के दिन को वर्ल्ड इमोजी डे के रूप में मना रहे हैं. गूगल और एपल 17 जुलाई को वर्ल्ड इमोजी डे के रूप कैलेंडर आइकन को शो कर रहे हैं. इस कैलेंडर आइकन में आप 17 जुलाई की तारीख को देख सकते हैं. वहीं, दूसरी तरफ वहीं, दूसरी ओर एसबीआई भी वर्ल्ड इमोजी डे को सेलिब्रेट करने के साथ अपने ग्राहकों को साइबर फ्रॉड से बचने के बारे में बता रहा है.


World Emoji Day Message

  1. आज वर्ल्ड इमोजी डे है ! आइए इमोजी की रंगीन दुनिया को अपनाएं और जश्न मनाएं कि कैसे वे हमें संस्कृतियों और भाषाओं से जोड़ते हैं। अपने आप को रचनात्मक रूप से व्यक्त करें और याद रखें, कभी-कभी एक इमोजी शब्दों से अधिक ज़ोर से बोल सकता है.

  2. इस वर्ल्ड इमोजी डे पर, आइए हमारी डिजिटल बातचीत में इमोजी की भूमिका की सराहना करें वे दूरियों को पाटते हैं, भाषा की बाधाओं को पार करते हैं और हमारे संदेशों में व्यक्तित्व का स्पर्श जोड़ते हैं. तो, इमोजी का उपयोग करते रहें और दुनिया को जोड़े रखें!

  3. आपको शानदार वर्ल्ड इमोजी डे की शुभकामनाएं! इमोजी ने हमारे संवाद करने के तरीके में क्रांति ला दी है, भाषा की बाधाओं को पार किया है और संबंध को बढ़ावा दिया है. आइए दुनिया भर में खुशी, समझ और एकता फैलाने के लिए इमोजी का उपयोग करना जारी रखें.

  4. दुनिया भर के इमोजी प्रेमियों को वर्ल्ड इमोजी डे की शुभकामनाएं ! आइए इमोजी की बहुमुखी प्रतिभा का जश्न मनाएं जो खुशी और उत्साह से लेकर दुख और प्यार तक भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को व्यक्त कर सकता है. इमोजी भाषा को जीवित रखें और इन छोटे लेकिन शक्तिशाली प्रतीकों के साथ खुद को अभिव्यक्त करते रहें!

  5. वर्ल्ड इमोजी डे की शुभकामनाएं ! आइए इमोजी की अद्भुत दुनिया का जश्न मनाएं जो भावनाओं की एक सार्वभौमिक भाषा बन गई है. चाहे आप खुश हों, उदास हों, उत्साहित हों या प्यार में हों, इसे व्यक्त करने के लिए एक इमोजी मौजूद है. तो, आइए हर जगह खुशी और सकारात्मकता फैलाने के लिए इमोजी का उपयोग करते रहें!