[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Tata Sierra EV या Hyundai Creta Electric? जानिए किस SUV पर पैसा लगाना रहेगा फायदे का सौदा

Tata Sierra EV या Hyundai Creta Electric? जानिए किस SUV पर पैसा लगाना रहेगा फायदे का सौदा

0
Tata Sierra EV या Hyundai Creta Electric? जानिए किस SUV पर पैसा लगाना रहेगा फायदे का सौदा
Tata Sierra EV vs Hyundai Creta Electric / Images: AI Generated

Tata Motors ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी नई Tata Sierra EV लॉन्च की है. यह इलेक्ट्रिक SUV देश के सबसे तेजी से बढ़ते मिड-साइज EV सेगमेंट में एंट्री करती है, जहां इसका मुकाबला Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6, MG ZS EV और Maruti Suzuki e Vitara जैसी पॉपुलर गाड़ियों से है. हालांकि Sierra EV और Creta Electric दोनों एक ही सेगमेंट में आती हैं, लेकिन बैटरी, ड्राइविंग रेंज, परफॉर्मेंस और चार्जिंग टेक्नोलॉजी के मामले में दोनों के बीच कई बड़े अंतर देखने को मिलते हैं.

कीमत में कितना है फर्क?

Tata Sierra EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 24.79 लाख रुपये तक जाती है. दूसरी ओर, BaaS ऑप्शन के साथ Hyundai Creta Electric की कीमत सिर्फ 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है और 24.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. यानी कीमत के मामले में Hyundai Creta ग्राहकों के लिए ज्यादा अच्छा ऑप्शन है.

बैटरी और ड्राइविंग रेंज

बैटरी पैक के मामले में Tata Sierra EV ज्यादा ऑप्शन देती है. इसमें 63 kWh और 75 kWh के दो बैटरी पैक मिलते हैं, जबकि Hyundai Creta Electric में 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है. ड्राइविंग रेंज की बात करें, तो इसमें भी Sierra EV क्रेटा इलेक्ट्रिक से काफी आगे है. Sierra EV का 63kWh रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वर्जन एक बार चार्ज करने पर 535 से 565km (MIDC) तक की रेंज देने का दावा करता है. साथ ही 75kWh RWD वेरिएंट की दावा की गई रेंज 665km है. इसका ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वर्जन भी एक बार चार्ज करने पर 624km तक चल सकता है.

दूसरी तरफ, Hyundai Creta Electric की 42kWh बैटरी 420km (ARAI) तक और 51.4 kWh बैटरी पैक 510km (ARAI) तक की रेंज देने का दावा करता है.

परफॉर्मेंस में कौन आगे?

Tata Sierra EV के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 238PS की पावर और 315Nm का टॉर्क जेनरेट करती है. इसके टॉप-स्पेक AWD वेरिएंट में ड्यूल मोटर सेटअप मिलता है, जिसमें रियर मोटर 209PS और फ्रंट मोटर 140PS की पावर देती है. दोनों मोटर मिलकर 504Nm का टॉर्क जेनरेट करते हैं. कंपनी का दावा है कि यह वेरिएंट सिर्फ 5.8 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकता है.

दूसरी ओर Hyundai Creta Electric के छोटे बैटरी पैक वाला वेरिएंट 135hp और बड़े बैटरी पैक वाला मॉडल 171hp की पावर देता है. दोनों वेरिएंट में 255Nm का टॉर्क मिलता है.

चार्जिंग स्पीड में भी Sierra EV का पलड़ा भारी

चार्जिंग टेक्नोलॉजी के मामले में भी Tata Sierra EV आगे है. यह 120kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी 20% से 80% तक केवल 26 मिनट में चार्ज हो जाती है. कंपनी का दावा है कि सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में लगभग 263km तक की ड्राइविंग रेंज मिल सकती है. इसके अलावा Sierra EV में 3.3kW और 7.2kW AC होम चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. खास बात यह है कि इसमें Vehicle-to-Load (V2L) और Vehicle-to-Vehicle (V2V) जैसी एडवांस्ड सुविधाएं भी दी गई हैं, जिनकी मदद से अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या दूसरी EV को भी पावर दी जा सकती है.

दूसरी ओर Hyundai Creta Electric DC फास्ट चार्जर से 10% से 80% तक करीब 39 मिनट में चार्ज हो जाती है. अगर 11kW AC चार्जर का इस्तेमाल किया जाए, तो 42kWh बैटरी को 10% से 100% तक चार्ज होने में करीब 4 घंटे लगते हैं, जबकि 51.4kWh बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 4 घंटे 50 मिनट का समय लगता है.

किसे खरीदना है बेहतर?

अगर आपकी प्रायोरिटी कम शुरुआती कीमत है, तो Hyundai Creta Electric का BaaS (Battery as a Service) मॉडल बेहतर ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है. लेकिन अगर आप लंबी ड्राइविंग रेंज, दमदार परफॉर्मेंस, फास्ट चार्जिंग और एडवांस्ड फीचर्स चाहते हैं, तो Tata Sierra EV ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित होती है. बड़ी बैटरी, 665km तक की दावा की गई रेंज, AWD ऑप्शन और 120kW फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियों के कारण Sierra EV इस मुकाबले में ज्यादा मजबूत और फ्यूचर-रेडी ऑप्शन नजर आती है.

यह भी पढ़ें: Hyundai CRETA का सस्ता वेरिएंट हो गया बंद, अब सिर्फ टॉप मॉडल में मिलेगा N Line अपडेट

Previous article पुणे मर्डर : पहले चीट करता है फिर…सिया गोयल का पुराना वीडियो वायरल
Next article Banjaria Police Action: प्रेमी जोड़े को बंधक बनाकर मुंडन करने वाले सभी 7 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel