[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पुणे मर्डर : पहले चीट करता है फिर…सिया गोयल का पुराना वीडियो वायरल

पुणे मर्डर : पहले चीट करता है फिर…सिया गोयल का पुराना वीडियो वायरल

0
पुणे मर्डर : पहले चीट करता है फिर…सिया गोयल का पुराना वीडियो वायरल
सिया गोयल (File Photo)

बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिसंबर 2025 का है. इसमें सिया एक नाइटक्लब में नजर आ रही हैं और हाथ में बीयर की बोतल जैसी चीज पकड़े हुए मोबाइल पर गुस्से में किसी से बात करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में सिया गोयल फोन उठाते ही “कौन?” कहती हैं… पब में तेज आवाज होने के कारण वह एक कान पर हाथ रखकर कॉल सुनने की कोशिश करती हैं. इसके बाद वह गुस्से में कहती सुनाई देती हैं, “पहले चीट करता है, फिर मुझे ही कॉल करता है.”

फोन पर बात करते हुए सिया गोयल गुस्से में अपशब्दों का इस्तेमाल करती सुनाई देती हैं. इस वजह से वीडियो हम आपके सामने नहीं रख रहे हैं. वीडियो में उनके लहजे से साफ दिखता है कि वह कॉल करने वाले से बेहद नाराज थीं. पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले पर केतन अग्रवाल को चट्टान से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी. इस मामले में दोनों मुख्य आरोपी हैं.

नवंबर में तय थी सिया गोयल और केतन की शादी

20 साल की सिया गोयल और 26 साल के केतन अग्रवाल की फरवरी में सगाई हुई थी और दोनों की शादी इसी साल नवंबर में तय थी. शादी की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही थीं. परिवार ने जयपुर के एक महल को करीब 17 करोड़ रुपये में बुक किया था और मेहमानों के लिए दो प्राइवेट जेट का भी इंतजाम किया गया था.

यह भी पढ़ें : केतन अग्रवाल मर्डर केस: आरोपी सिया को लेकर उसके घर पहुंची पुलिस, हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश

इस वीडियो के सामने आने के बाद जांच में एक नया पहलू जुड़ गया है. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि वीडियो में सिया गोयल किससे फोन पर बात कर रही थीं. यही नहीं, उन्होंने जिस शख्स पर धोखा देने का आरोप लगाया, वह आखिर कौन था?

क्या सिया गोयल को शराब पीने की आदत थी?

पिछले हफ्ते कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पुलिस हिरासत में सिया गोयल ने बीयर मांगी थी. हालांकि, पुलिस के मना करने के बाद उन्होंने दोबारा ऐसी मांग नहीं की. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि उन्हें शराब पीने की लत थी. वहीं, सिया की मां पूजा गोयल ने इन सभी दावों को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि उनकी बेटी के शराब पीने और पार्टी करने की बातें झूठी हैं.

Previous article बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी
Next article Tata Sierra EV या Hyundai Creta Electric? जानिए किस SUV पर पैसा लगाना रहेगा फायदे का सौदा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel