[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Creta Vs Seltos: फैमिली के लिए कौन सी SUV बेहतर?

Creta Vs Seltos: फैमिली के लिए कौन सी SUV बेहतर?

0
Creta Vs Seltos: फैमिली के लिए कौन सी SUV बेहतर?
क्रेटा बनाम सेल्टॉस

Creta Vs Seltos: भारतीय मिडसाइज SUV सेगमेंट में दो पॉपुलर नाम हैं- ह्युंडई क्रेटा और किया सेल्टॉस. दोनों ही गाड़ियों की कीमतें लगभग आसपास हैं और इनमें प्रीमियम फीचर्स, दमदार इंजन ऑप्शंस और मॉडर्न डिजाइन दिये गए हैं. लेकिन जब बात आती है परिवार के लिए आरामदायक और डेली यूज के लिए फिट SUV चुनने की, तो इन दोनों में कुछ बड़े अंतर सामने आते हैं.

स्पेस और आराम: सेल्टॉस थोड़ी बड़ी, क्रेटा ज्यादा स्मूद

किया सेल्टॉस का व्हीलबेस लंबा है और इसमें पीछे बैठने वालों के लिए थोड़ी ज्यादा जगह मिलती है. इसका बूट स्पेस भी 447 लीटर है, जो क्रेटा के 433 लीटर से बड़ाहै. हालांकि, क्रेटा का सस्पेंशन ज्यादा सॉफ्ट है, जिससे खराब सड़कों पर भी स्मूद राइड मिलती है. भारतीय सड़कों के लिहाज से यह परिवारों के लिए बड़ा फायदा है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी: सेल्टॉस का प्रीमियम अंदाज

दोनों SUVs में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS जैसे फीचर्स मौजूद हैं. लेकिन सेल्टॉस का केबिन ज्यादा टेक-हैवी है, जिसमें टॉप वेरिएंट्स में ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन मिलती है. दूसरी ओर, क्रेटा का इंटीरियर ज्यादा यूजर-फ्रेंडली और कंफर्ट पर फोकस्ड है.

इंजन और परफॉर्मेंस: लगभग बराबर, लेकिन ट्यूनिंग अलग

क्रेटा और सेल्टॉस दोनों में 1.5-लीटर पेट्रोल, डीजल और टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं. परफॉर्मेंस लगभग बराबर है, लेकिन क्रेटा को ज्यादा आरामदायक और ईंधन दक्षता के लिए ट्यून किया गया है.क्रेटा पेट्रोल वेरिएंट में 15-17 kmpl और डीजल में 19-21 kmpl तक माइलेज देती है. सेल्टॉस थोड़ी स्पोर्टी फील देती है, लेकिन माइलेज में क्रेटा आगे है.

सुरक्षा और भरोसा: दोनों ही मजबूत विकल्प

दोनों SUVs में मल्टीपल एयरबैग्स, ABS, ESC, EBD और TPMS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिये गए हैं. किया सेल्टॉस भी भरोसेमंद है, लेकिन ह्युंडई का भारत में लंबा ट्रैक रिकॉर्ड है, जिससे कुछ खरीदारों को अतिरिक्त भरोसा मिलता है.

फैमिली ड्राइव के लिए किसे चुनें

अगर आपकी प्राथमिकता आरामदायक सवारी, बेहतर माइलेज और थोड़ी कम शुरुआती कीमत है तो ह्युंडई क्रेटा आपके लिए सही SUV है. वहीं अगर आप ज्यादा स्पेस, बड़ा बूट और टेक-हैवी प्रीमियम केबिन चाहते हैं तो किया सेल्टॉस बेहतर विकल्प है.

यह भी पढ़ें: Tata Sierra Vs Renault Duster: मिडसाइज SUV सेगमेंट में नयी टक्कर, किसके लिए कौन सही?

Previous article 10 मिनट का शटडाउन रूटीन, रात की थकान होगी छूमंतर, सुबह महसूस करेंगे गजब की एनर्जी
Next article लॉन्च प्राइस से सीधे ₹10,509 सस्ता हुआ Google Pixel 10, देखें कहां मिल रही ये डील
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel