[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology लॉन्च प्राइस से सीधे ₹10,509 सस्ता हुआ Google Pixel 10, देखें कहां मिल रही ये डील

लॉन्च प्राइस से सीधे ₹10,509 सस्ता हुआ Google Pixel 10, देखें कहां मिल रही ये डील

0
लॉन्च प्राइस से सीधे ₹10,509 सस्ता हुआ Google Pixel 10, देखें कहां मिल रही ये डील
Google Pixel 10 (Photo: Google)

अगर आप Google Pixel 10 के सस्ता होने का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ ये फोन अब Amazon पर अच्छी-खासी छूट के साथ लिस्टेड है. इससे उन लोगों के लिए इसे खरीदना आसान हो गया है जो अब तक रुककर सही मौके का इंतजार कर रहे थे. आइए जानते हैं Pixel 10 की नई कीमत, ऑफर्स और इसके खास फीचर्स के बारे में.

सस्ता हुआ Google Pixel 10

अमेजन पर फिलहाल Pixel 10 की कीमत घटकर ₹69,490 रह गई है. यानी लॉन्च प्राइस से सीधे ₹10,509 की कटौती. लेकिन असली मजा यहीं खत्म नहीं होता है. अगर आपके पास Axis Bank क्रेडिट कार्ड है, तो आपको ₹2,750 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है. इसका मतलब, ये फोन आपको सिर्फ ₹66,740 में मिल सकता है.

और अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करने का सोच रहे हैं, तो यहां भी अच्छा फायदा मिल सकता है. ₹53,800 तक का एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है. हालांकि इसकी वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करेगी.

Google Pixel 10 Price Details
Google pixel 10 price details

Google Pixel 10 के फीचर्स

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.3 इंच का OLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. ऊपर से 3,000 निट्स तक की ब्राइटनेस और Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन भी दी गई है. साथ ही इस फोन में IP68 रेटिंग के कारण पानी और धूल से भी सेफ रहेगा.

इसमें Google का लेटेस्ट Tensor G5 चिपसेट दिया गया है. साथ ही, इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है. ये फोन Android 16 पर चलता है और आने वाले कई सालों तक अपडेट मिलता रहेगा. सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.

कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें 48MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड और 10.8MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी की बात करें तो इसमें 4,970mAh की बैटरी दी गई है, जो आराम से एक दिन का बैकअप दे सकती है. साथ ही 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro Max पर बंपर डील, ₹13000 तक सस्ता खरीदने का मौका

Previous article Creta Vs Seltos: फैमिली के लिए कौन सी SUV बेहतर?
Next article घर पर मिलेगा असली पंजाबी स्वाद, नोट करें रनवीर ब्रार की पंजाबी कढ़ी की रेसिपी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel