[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 2026 Renault Kwid भारत में हुई लॉन्च, कीमत ₹4.53 लाख से शुरू, CNG ऑप्शन भी मौजूद

2026 Renault Kwid भारत में हुई लॉन्च, कीमत ₹4.53 लाख से शुरू, CNG ऑप्शन भी मौजूद

0
2026 Renault Kwid भारत में हुई लॉन्च, कीमत ₹4.53 लाख से शुरू, CNG ऑप्शन भी मौजूद
2026 Renault Kwid (Photo: Renault India)

फ्रेंच कार कंपनी Renault ने भारत में अपनी अपडेटेड 2026 Kwid को लॉन्च कर दिया है. इस एंट्री-लेवल हैचबैक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.53 लाख रुपये रखी गई है. नई 2026 Renault Kwid को Evolution और Climber जैसे दो ट्रिम्स में पेश किया गया है. खास बात यह है कि दोनों ही वेरिएंट्स में आपको 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT (ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा. आइए इस कार से जुड़ी सारी डिटेल्स जानते हैं.

2026 Renault Kwid की कीमत

2026 Renault Kwid का बेस Evolution मैनुअल वेरिएंट 4.53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है. वहीं Evolution AMT की कीमत 4.90 लाख रुपये रखी गई है. अगर आप Climber वेरिएंट लेना चाहते हैं, तो इसके मैनुअल मॉडल के लिए 5.15 लाख रुपये और AMT वेरिएंट के लिए 5.61 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) खर्च करने होंगे.

नई 2026 Renault Kwid के मैनुअल वेरिएंट में CNG का ऑप्शन भी मौजूद है. कंपनी इसकी रेट्रोफिटेड CNG किट सिर्फ ₹70,450 की एक्स्ट्रा प्राइस पर ऑफर कर रही है. अच्छी बात यह है कि यह किट Renault के ऑथराइज्ड वर्कशॉप्स में ही लगाई जाएगी. इस CNG सेटअप पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर (जो पहले पूरा हो) की वारंटी भी दी जा रही है.

2026 Renault Kwid: एक्सटीरियर डिजाइन 

अब इसमें नया 3D Renault बैज दिया गया है. साथ ही, 14-इंच स्टील व्हील्स पर नए ड्यूल-टोन प्लास्टिक व्हील कवर लगाए गए हैं. पीछे की तरफ भी बदलाव देखने को मिलता है, जहां ‘Kwid’ की बैजिंग अब नए सिल्वर फॉन्ट में दी गई है. हालांकि, बाकी एक्सटीरियर पहले जैसा ही रखा गया है. इसमें पहले की तरह आइब्रो-शेप LED DRLs, हैलोजन हेडलाइट्स, हैलोजन टेललाइट्स और फ्रंट-रियर बंपर्स बरकरार हैं.

2026 Renault Kwid: डायमेंशन्स 

2026 Renault Kwid के डायमेंशन्स में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसकी लंबाई 3,731mm, चौड़ाई 1,579mm और ऊंचाई 1,474mm है, जबकि 2,422mm का व्हीलबेस इसे बेहतर केबिन स्पेस देने में मदद करता है. वहीं, 184mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसमें मौजूद है. सामान रखने के लिए इसमें 279 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.

2026 Renault Kwid: इंटीरियर और फीचर्स

2026 Renault Kwid के केबिन में भी कुछ नए बदलाव देखने को मिले हैं. सबसे बड़ा अपडेट है नया 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, जिसे Renault Kiger से लिया गया है. इस स्टीयरिंग पर इंफोटेनमेंट सिस्टम को कंट्रोल करने के लिए बटन भी दिए गए हैं. इसके अलावा, केबिन का बाकी लेआउट पहले वाले मॉडल जैसा ही रखा गया है.

फीचर्स की बात करें तो नई Kwid में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Wired Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले, मैनुअल एसी और चारों पावर विंडो जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं. वहीं, ब्लैक फैब्रिक सीट्स पर येलो एक्सेंट्स पहले की तरह बरकरार हैं.

2026 Renault Kwid: सेफ्टी फीचर्स

अगर सेफ्टी की बात करें, तो बेस Evolution वेरिएंट में ड्यूल एयरबैग दिए गए हैं, जबकि टॉप Climber वेरिएंट में पूरे 6 एयरबैग मिलते हैं. इसके अलावा कार में रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), AMT वेरिएंट्स में हिल स्टार्ट असिस्ट, कीलेस एंट्री के साथ सेंट्रल लॉकिंग, ABS के साथ EBD और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. 

2026 Renault Kwid: इंजन और गियरबॉक्स

2026 Renault Kwid में पहले वाला ही 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 69hp की पावर और 92.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए आपको 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT का ऑप्शन मिलता है.

यह भी पढ़ें: जंगल सफारी के लिए टाटा मोटर्स ले कर आई Sierra EV Sanctuary Edition, मिलेंगे एडवेंचर-रेडी फीचर्स

Previous article भभुआ के रेस्टोरेंट में देर रात हंगामा, रंगदारी नहीं देने पर शीशा और कंप्यूटर तोड़ने का आरोप
Next article 3,4,5, 8 और 9 जुलाई को भारी बारिश, तेज हवा का अलर्ट, इन राज्यों में मानसून का कहर
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel