[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 3,4,5, 8 और 9 जुलाई को भारी बारिश, तेज हवा का अलर्ट, इन राज्यों में मानसून का कहर

3,4,5, 8 और 9 जुलाई को भारी बारिश, तेज हवा का अलर्ट, इन राज्यों में मानसून का कहर

0
3,4,5, 8 और 9 जुलाई को भारी बारिश, तेज हवा का अलर्ट, इन राज्यों में मानसून का कहर
कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, फोटो- पीटीआई

Rain Warning: मौसम विभाग के मुताबिक 3 से 9 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 3 जुलाई और 5 से 9 जुलाई के दौरान तेज बारिश की संभावना है. इस दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. झोंके के साथ हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक जाने की संभावना है.

भारी बारिश की संभावना

  • जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 3 से 5 जुलाई
  • हिमाचल प्रदेश में 3 से 5 जुलाई और 8 से 9 जुलाई
  • उत्तराखंड में 3 से 9 जुलाई

उत्तर-पश्चिमी मैदानी राज्यों में बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक 3 से 9 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर के कुछ भागों में आगामी 5 से 7 दिन मानसून सक्रिय रह सकता है. अधिकांश इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना है. अन्य राज्यों की बात करें तो हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में भी 6 से 8 जुलाई के दौरान अच्छी बारिश होगी. कुछ इलाकों में बारी बारिश भी हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 जुलाई और 8 से 9 जुलाई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 9 जुलाई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

आंधी-तूफान, तेज हवाएं और भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी राज्यों में इस दौरान आंधी-तूफान का भी दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 3 से 9 जुलाई और पश्चिमी राजस्थान में 4 से 9 जुलाई के दौरान आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. वहीं झोंके के साथ हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

भारी बारिश की संभावना

  • हरियाणा, दिल्ली, पंजाब में 6 से 9 जुलाई के बीच
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3, 8 और 9 जुलाई
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 9 जुलाई
  • पश्चिमी राजस्थान में 3 से 4 जुलाई
  • पूर्वी राजस्थान में 8 से 9 जुलाई

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत में गरज चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 3 से 9 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में काफी बड़े इलाके में या लगभग सभी जगहों पर बारिश होने की संभावना है. 3 से 7 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा और झोंकों के साथ 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है.

भारी बारिश की संभावना

  • पश्चिमी मध्य प्रदेश में 3 से 4 जुलाई
  • पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 से 9 जुलाई
  • विदर्भ में 6 से 7 जुलाई
  • छत्तीसगढ़ में 4 से 8 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.

पूर्वी भारत में 3 से 9 जुलाई तक का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 3 से 9 जुलाई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. झारखंड और ओडिशा के कई इलाकों में 3 से 8 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. बिहार में 3 से 9 जुलाई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई जगहों पर तेज हवा भी चलने की संभावना है. गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में 3 से 7 जुलाई के बीच तेज हवा चल सकती है. वहीं बिहार में 5 से 6 जुलाई के दौरान गरज-चमक, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

भारी बारिश की संभावना

  • भारी बारिश की बात करें तो अंडमान-निकोबार और ओडिशा में 3 से 7 जुलाई
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 से 9 जुलाई
  • गंगीय पश्चिम बंगाल में 3, 4, 6 और 9 जुलाई
  • झारखंड में 3 और 5 से 7 जुलाई
  • 3 से 4 जुलाई के बीच ओडिशा में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

3 से 9 जुलाई को पश्चिमी भारत में कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 3 से 9 जुलाई के दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा में, 3 से 7 जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र में, 3 जुलाई को मराठवाड़ा में और 3 से 6 जुलाई के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में काफी जोरदार बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा रह सकती है. वहीं, झोंके के साथ हवा की गति बढ़कर 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

3 से 9 जुलाई तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के मौसम का पूर्वानुमान

3 से 9 जुलाई के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल-माहे और लक्षद्वीप के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में पूरे सप्ताह छिटपुट से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 6 से 9 जुलाई और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 4 से 9 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 3 से 5 जुलाई और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 3 जुलाई को बड़े इलाके में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

आंधी-तूफान, तेज हवाएं और भारी बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु, पुडुचेरी-कराईकल और तेलंगाना में 3 से 5 जुलाई, तटीय कर्नाटक, उत्तर एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा रायलसीमा में 3 से 9 जुलाई और तटीय आंध्र प्रदेश-यनम में 3 से 4 जुलाई के दौरान गरज-चमक, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. भारी बारिश की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश-यनम और तमिलनाडु में 3 से 4 जुलाई, केरल और माहे में 4 से 9 जुलाई, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 3 से 8 जुलाई, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 3 से 4 और 8 से 9 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है.

Also Read: मौसम: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, अगले 48 घंटे में बहुत भारी बारिश, ओडिशा में रेड अलर्ट

Previous article 2026 Renault Kwid भारत में हुई लॉन्च, कीमत ₹4.53 लाख से शुरू, CNG ऑप्शन भी मौजूद
Next article धनु राशिफल 3 जुलाई 2026: सुबह रहें सतर्क, दोपहर के बाद मिल सकते हैं शुभ समाचार 
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel