[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile प्लास्टिक-फाइबर छोड़िए, मेटल बॉडी के साथ आते हैं ये 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जल्दी नहीं पड़ेंगे डेंट-स्क्रैच

प्लास्टिक-फाइबर छोड़िए, मेटल बॉडी के साथ आते हैं ये 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जल्दी नहीं पड़ेंगे डेंट-स्क्रैच

0
प्लास्टिक-फाइबर छोड़िए, मेटल बॉडी के साथ आते हैं ये 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जल्दी नहीं पड़ेंगे डेंट-स्क्रैच
Bajaj Chetak (Photo: chetak.com)

अगर बात टिकाऊपन की हो, तो मेटल बॉडी वाले स्कूटर लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं. डेली यूज में लगने वाले छोटे-मोटे झटके, खरोंच और स्क्रैच को ये फाइबर बॉडी वाले स्कूटरों के मुकाबले कहीं बेहतर तरीके से झेल लेते हैं. मेटल बॉडी की वजह से इनका वजन थोड़ा ज्यादा होता है. दिलचस्प बात यह है कि पेट्रोल स्कूटरों में तो मेटल बॉडी के कई ऑप्शन मिल जाते हैं, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में ऐसे मॉडल अभी भी बेहद कम हैं. 

अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि उसका बॉडी मजबूत हो, जल्दी डेंट न पड़े और लंबे समय तक टिके, तो नीचे हमने 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताया है जो आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं. आइए जानते हैं इनकी खासियतें.

Bajaj Chetak

Bajaj Chetak C3502 (Photo: Chetak)
Bajaj chetak c3502 (photo: chetak)

आज जहां ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर प्लास्टिक बॉडी के साथ आते हैं, वहीं Bajaj Chetak अपनी फुल मेटल (स्टील) बॉडी की वजह से अलग पहचान बनाती है.  Chetak स्मूद, स्टेबल और कम्फर्टेबल सिटी राइड के लिए परफेक्ट है. यह स्कूटर 2501, 3001 और 35 सीरीज जैसे कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इसमें नियो-रेट्रो डिजाइन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 35 लीटर तक का अंडरसीट स्टोरेज और रिवर्स असिस्ट जैसे कई काम के फीचर्स मिलते हैं. वहीं, कंपनी के मुताबिक इसकी रियल-वर्ल्ड रेंज करीब 123 km है.

यह भी पढ़ें: 2026 Suzuki Burgman Street आपके लिए सही है या नहीं? जानें खरीदने और छोड़ने की 2-2 वजहें

Kinetic DX

Kinetic Dx Plus (Photo: Kinetic Electric Scooter)
Kinetic dx plus (photo: kinetic electric scooter)

Kinetic DX अब इलेक्ट्रिक वर्जन में वापसी कर चुका है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका मजबूत मेटल बॉडी. ये इसे प्लास्टिक या फाइबर बॉडी वाले कई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मुकाबले कहीं ज्यादा सॉलिड फील देती है. इसमें 2.6 kWh की एडवांस LFP बैटरी दी गई. वहीं, स्कूटर को खासतौर पर शहरों की टूटी-फूटी सड़कों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 116 km तक की रेंज देता है. अच्छी बात यह है कि इसकी बैटरी सिर्फ 3 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है.

यह भी पढ़ें: बैटरी बदलें और निकल पड़ें…102Km की रेंज वाली Honda Activa e की जानें सारी खूबियां

Previous article पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बस खाई में गिरी, महिलाओं-बच्चों सहित 40 की मौत
Next article पत्नी की विदाई नहीं हुई तो मोबाइल टावर पर चढ़ा पति, सारण में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel