[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण पत्नी की विदाई नहीं हुई तो मोबाइल टावर पर चढ़ा पति, सारण में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

पत्नी की विदाई नहीं हुई तो मोबाइल टावर पर चढ़ा पति, सारण में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

0
पत्नी की विदाई नहीं हुई तो मोबाइल टावर पर चढ़ा पति, सारण में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
सनकी पति चढ़ा मोबाईल टाबर पर

Mobile Tower Incident: सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अनोखा मामला सामने आया. पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज एक नवविवाहित युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक टावर से अपनी पत्नी को बुलाने की मांग करता रहा. सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और बाद में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा.

चार महीने पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, अमनौर थाना क्षेत्र के कैतुका लच्छी गांव निवासी बबन ठाकुर के 21 वर्षीय पुत्र मुकेश ठाकुर की शादी करीब चार माह पहले हुई थी. शादी के बाद उसकी पत्नी फिलहाल अपने मायके में रह रही है.

बताया जाता है कि एक दिन पहले मुकेश अपनी पत्नी की विदाई कराने ससुराल गया था, लेकिन किसी कारणवश ससुराल पक्ष ने पत्नी को साथ भेजने से इनकार कर दिया.

Image 152
पत्नी की विदाई नहीं हुई तो मोबाइल टावर पर चढ़ा पति, सारण में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा 4

पत्नी को बुलाने की मांग करते हुए चढ़ गया मोबाइल टावर पर

पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज युवक शुक्रवार को गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया. टावर पर चढ़कर वह पत्नी को बुलाने और उसे साथ भेजने की मांग करने लगा.

युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ.

Image 153
पत्नी की विदाई नहीं हुई तो मोबाइल टावर पर चढ़ा पति, सारण में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा 5

पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद उतरा नीचे

घटना की सूचना मिलते ही अमनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक समझाइश दी. लंबी बातचीत और प्रयास के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया.

युवक के नीचे उतरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

इलाके में दिनभर बनी रही चर्चा

मोबाइल टावर पर चढ़ने की इस घटना को लेकर पूरे इलाके में दिनभर चर्चा होती रही. पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी पारिवारिक विवाद का समाधान कानून और आपसी बातचीत के जरिए करें तथा अपनी जान जोखिम में डालने वाले कदम न उठाएं.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में फटा दूध खाने से एक ही परिवार के 10 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सदर अस्पताल में भर्ती

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel