[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World जोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रख न्यूयॉर्क मेयर पद की शपथ ली, ऐसा करने वाले बने पहले नेता, जानें क्या बोले?

जोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रख न्यूयॉर्क मेयर पद की शपथ ली, ऐसा करने वाले बने पहले नेता, जानें क्या बोले?

0
जोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रख न्यूयॉर्क मेयर पद की शपथ ली, ऐसा करने वाले बने पहले नेता, जानें क्या बोले?
जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर बने, कुरान पर शपथ लेकर इतिहास रचा, इस पद पर पहुंचने वाले पहले मुस्लिम बने. फोटो- स्क्रीनग्रैब.

Zohran Mamdani New York Mayor takes oath on Quran: 1 जनवरी 2026 को न्यूयॉर्क सिटी ने इतिहास के एक नए अध्याय की शुरुआत की. जोहरान ममदानी ने पवित्र कुरान पर हाथ रखकर मेयर पद की शपथ ली और कई मायनों में रिकॉर्ड बना दिए. 34 वर्षीय ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने, साथ ही वे इस पद पर पहुंचने वाले पहले दक्षिण एशियाई और अफ्रीका में जन्मे पहले नेता भी हैं. उनका शपथ ग्रहण समारोह परंपराओं से हटकर था और शहर के राजनीतिक नेतृत्व में विविधता के एक नए युग का संकेत देता है.

नए साल की सुबह तड़के आयोजित यह शपथ ग्रहण मैनहैटन में स्थित पुराने सिटी हॉल सबवे स्टेशन पर हुआ. यह स्टेशन न्यूयॉर्क के शुरुआती सबवे स्टेशनों में से एक माना जाता है और अपनी भव्य मेहराबदार छतों के लिए पहचाना जाता है. लंबे समय से बंद पड़े इस ऐतिहासिक स्टेशन को खास तौर पर इस अवसर के लिए चुना गया था, जिसने समारोह को प्रतीकात्मक और यादगार बना दिया.

बुधवार की आधी रात बीतते ही डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जोहरान ममदानी ने औपचारिक रूप से न्यूयॉर्क सिटी के मेयर के रूप में पद संभाला. उन्होंने अमेरिका के सबसे बड़े शहर के पहले मुस्लिम नेता के तौर पर शपथ ली. शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने कुरान पर हाथ रखा और भावुक होते हुए कहा, “यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और सौभाग्य है.” इस निजी समारोह का संचालन न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल और ममदानी की करीबी राजनीतिक सहयोगी लेटिटिया जेम्स ने किया.

Zohran Mamdani : कौन हैं जोहरान ममदानी जो बनें न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर, जानिए भारत कनेक्शन

पब्लिक लाइब्रेरी से मिली कुरान

इस ऐतिहासिक मौके पर ममदानी ने दो कुरानों का उपयोग किया, एक उनके दादा की थी और दूसरी प्रसिद्ध अश्वेत लेखक व इतिहासकार आर्टुरो शॉम्बर्ग से जुड़ी हुई थी. न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, शॉम्बर्ग की कुरान न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी ने इस अवसर के लिए मेयर को उपलब्ध कराई थी. बाद में दिन के समय सिटी हॉल में आयोजित सार्वजनिक समारोह में भी ममदानी ने कुरान पर ही शपथ दोहराई.

समावेशन और अवसर के सिद्धांत पर रहेगा नेतृत्व

न्यूयॉर्क के लंबे इतिहास में यह पहला मौका था, जब किसी मेयर ने कुरान पर शपथ ली. इससे पहले लगभग सभी मेयरों ने बाइबिल पर हाथ रखकर पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. शपथ लेने के तुरंत बाद ममदानी ने साफ किया कि उनका नेतृत्व सभी न्यूयॉर्क वासियों के लिए “समावेशन और अवसर” के सिद्धांत पर आधारित होगा. उन्होंने महंगाई से राहत, सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने और सामाजिक समानता को आगे बढ़ाने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया.

कड़े प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीते ममदानी

डेमोक्रेट प्रत्याशी जोहरान ममदानी ने 5 नवंबर, 2025 को एंड्रयू कुओमो और कर्टिस स्लिवा को हराकर इतिहास रचा था. वे पिछले 100 सालों में न्यूयॉर्क के सबसे युवा मेयर बने. अब 1 जनवरी को इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण के साथ-साथ शहर में उत्सव का माहौल भी देखने को मिला. उनके परिवार के सदस्य, दोस्त और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे और ममदानी के कार्यकाल की शुरुआत का जश्न मनाया. 

न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव में 1969 के बाद पहली बार हुआ ऐसा, जोहरान ममदानी ने जीतकर रचा इतिहास 

इन समस्याओं को बनाया चुनावी मुद्दा

जोहरान ममदानी का मेयर बनने का सफर पारंपरिक राजनीति से काफी अलग रहा है. पद संभालने से पहले ही वे एक तेजतर्रार, बेबाक और जमीनी नेता के रूप में पहचाने जाने लगे थे. उन्होंने अपनी राजनीति बड़े मंचों से नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच रहकर गढ़ी. युगांडा में जन्मे और क्वींस में पले-बढ़े ममदानी ने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत एक सामाजिक संगठक के तौर पर की. उन्होंने किराएदारों, प्रवासी समुदायों और कम आय वाले मजदूरों के साथ मिलकर काम किया और उनकी समस्याओं को नजदीक से समझा. इन्हीं शुरुआती अनुभवों ने उनकी राजनीति की दिशा तय की. 

महंगाई से राहत, सम्मानजनक जीवन और बुनियादी सार्वजनिक सेवाओं तक सबकी पहुंच को उन्होंने अपने राजनीतिक एजेंडे का केंद्र बनाया. यही जमीनी सोच उनके राजनीतिक उभार की नींव बनी. इसी के दम पर उन्होंने न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली का चुनाव जीता और एस्टोरिया व आसपास के इलाकों का प्रतिनिधित्व किया. वहां भी उन्होंने आम लोगों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया. आज उसी सफर का नतीजा है कि जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के मेयर के रूप में एक नए दौर की अगुवाई कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-

नए साल पर भारत का नाम लेकर मुनीर की गीदड़ भभकी, अब बलूचिस्तान को लेकर क्या कह रहे पाकिस्तान के CDF?

यूक्रेन युद्ध जीतेंगे… पितृभूमि का भविष्य तय होगा, पुतिन का देश और फ्रंटलाइन सैनिकों के नाम न्यू ईयर मैसेज

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से एक और इस्तीफा, एक हफ्ते में दो दिग्गजों ने छोड़ा मोहम्मद यूनुस का साथ

Previous article LPG Price Hike: नई साल में गैस की कीमतों का तगड़ा झटका, जानिए कहां कितनी बढ़ी या घटी कीमतें
Next article Ikkis X Review: फिल्म रिलीज होते ही धर्मेंद्र को देख भावुक हुए दर्शक, कहानी और अभिनय की हुई जमकर तारीफ
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel