[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business LPG Price Hike: नई साल में गैस की कीमतों का तगड़ा झटका, जानिए कहां कितनी बढ़ी या घटी कीमतें

LPG Price Hike: नई साल में गैस की कीमतों का तगड़ा झटका, जानिए कहां कितनी बढ़ी या घटी कीमतें

0
LPG Price Hike: नई साल में गैस की कीमतों का तगड़ा झटका, जानिए कहां कितनी बढ़ी या घटी कीमतें
एलपीजी सिलेंडर

LPG Price Hike: नए साल की शुरुआत के साथ ही गैस उपभोक्ताओं को अलग–अलग तरह की खबरें मिली हैं. जहां सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है, वहीं दिल्ली–एनसीआर में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में कटौती कर आम लोगों को राहत दी गई है.

कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगे, कारोबारियों पर बढ़ेगा बोझ

1 जनवरी 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 111 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. इस फैसले का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा, क्योंकि उनकी रसोई और ऑपरेशनल लागत बढ़ जाएगी.

शहर19 किलो कमर्शियल LPG की कीमत (₹)
दिल्ली1,691.50
कोलकाता1,795.00
मुंबई1,642.50
पटना1,953.50
नोएडा1,691.00
लखनऊ1,814.00
भोपाल1,696.00
गुरुग्राम1,708.50

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

महंगाई के इस दौर में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश के अलग–अलग शहरों में घरेलू सिलेंडर के दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं, जो लगभग 850 से 960 रुपये के बीच हैं.

शहरघरेलू LPG (14 किलो) की कीमत (₹)
दिल्ली853.00
मुंबई852.50
लखनऊ890.50
अहमदाबाद860.00
हैदराबाद905.00
वाराणसी916.50
पटना951.00

राज्यवार अलग क्यों होते हैं LPG के दाम?

LPG की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं. इनमें इंपोर्ट पैरिटी प्राइस (IPP), अंतरराष्ट्रीय गैस दरें, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, भाड़ा, बीमा और सबसे अहम राज्य सरकारों के टैक्स और स्थानीय लॉजिस्टिक्स लागत शामिल हैं. यही वजह है कि एक ही दिन में अलग–अलग राज्यों और शहरों में LPG के दाम अलग नजर आते हैं.

Also Read: 1 फरवरी से सिगरेट महंगी, केंद्र सरकार ने बढ़ाया एक्साइज टैक्स

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article कवर लगे फोन को चार्ज करना सही है या बैटरी के लिए खतरनाक? आज जान लें हर एक जरूरी बात
Next article जोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रख न्यूयॉर्क मेयर पद की शपथ ली, ऐसा करने वाले बने पहले नेता, जानें क्या बोले?
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel