[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World जंग में फंसे ईरान ने अजरबैजान पर हमला क्यों किया? एक और देश से मोल ली दुश्मनी; अटैक का खतरा

जंग में फंसे ईरान ने अजरबैजान पर हमला क्यों किया? एक और देश से मोल ली दुश्मनी; अटैक का खतरा

0
जंग में फंसे ईरान ने अजरबैजान पर हमला क्यों किया? एक और देश से मोल ली दुश्मनी; अटैक का खतरा
अजरबैजान के एयरपोर्ट पर दो ड्रोन गिरे.

Why Iran Attacked Azerbaijan: ईरान के अजरबैजान के नखचिवान स्वायत्त क्षेत्र में हुए ड्रोन हमले के बाद क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है. अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने इस घटना को ‘कायरतापूर्ण हमला’ बताते हुए ईरान से आधिकारिक माफी की मांग की है. हालांकि ईरान ने इस हमले में किसी भी तरह की भूमिका से साफ इनकार किया है. यह घटना मध्य पूर्व और दक्षिण काकेशस में जारी संघर्ष को और व्यापक बना सकती है. तो आखिर ईरान ने रूस के दोस्त अजरबैजान पर हमला क्यों किया?

अजरबैजान के विदेश मंत्रालय के अनुसार गुरुवार दोपहर नखचिवान में दो ड्रोन हमले हुए. एक ड्रोन ने नखचिवान एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन को निशाना बनाया, जबकि दूसरा ड्रोन शकराबाद गांव में एक स्कूल के पास गिरा. इस हमले में दो नागरिक घायल हो गए और एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचा. अजरबैजान सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को तुरंत जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.

भड़के अजरबैजान के राष्ट्रपति

राष्ट्रपति अलीयेव ने कहा कि अजरबैजान इस ‘आतंकी कार्रवाई’ को बर्दाश्त नहीं करेगा. अजरबैजान की सरकार ने तेहरान से इस मामले में स्पष्ट जवाब मांगा है और ईरान के राजदूत मोजतबा डेमिरचिलौ को तलब किया है. अजरबैजान ने यह भी कहा कि वह इस घटना के जवाब में ‘उचित कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है.’ वहीं रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि राष्ट्रपति अलीयेव ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि वह इस बगैर उकसावे के किए गए आतंकवादी कृत्य और आक्रमण को सहन नहीं करेंगे. उन्होंने सशस्त्र बलों से उचित जवाबी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि उनका देश किसी भी दुश्मन ताकत के खिलाफ अपनी शक्ति दिखाने के लिए तैयार हैं. ईरान को ये नहीं भूलना चाहिए.

ईरान सीमा पर रोकी ट्रक ट्रैफिक

द कैस्पियन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अजरबैजान ने ईरान के साथ अपनी राज्य सीमा पर ट्रकों की आवाजाही को अस्थायी रूप से पूरी तरह निलंबित करने का फैसला किया है. सरकार के बयान के अनुसार, ईरानी क्षेत्र से आए ड्रोन हमलों के कारण पैदा हुई मौजूदा स्थिति और अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों के उल्लंघन को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. इसके तहत अजरबैजान-ईरान सीमा पर सभी बॉर्डर क्रॉसिंग पॉइंट्स से ट्रकों की आवाजाही फिलहाल रोक दी गई है. इनमें ट्रांजिट वाहन भी शामिल हैं.

ईरान ने हमलों से किया इनकार

दूसरी ओर ईरान ने हमले में शामिल होने के आरोपों को खारिज कर दिया. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अजरबैजान के विदेश मंत्री जेहुन बायरामोव से फोन पर बातचीत में कहा कि तेहरान का इस हमले से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने दावा किया कि यह हमला संभवतः ईरान और उसके पड़ोसी देशों के बीच रिश्तों को खराब करने के लिए किया गया हो सकता है. ईरान के उप विदेश मंत्री काजम गरीबाबादी ने भी कहा कि ईरान कभी अपने पड़ोसी देशों को निशाना नहीं बनाता. उनका कहना है कि ईरान केवल उन सैन्य ठिकानों पर हमला करता है जो अमेरिका और इजरायल जैसे दुश्मन देशों की गतिविधियों से जुड़े होते हैं.

ये भी पढ़ें:- ईरान युद्ध में US और 5 देश यूक्रेन की मदद चाहते हैं, जेलेंस्की ने इस शर्त पर दी रजामंदी

ईरान ने अजरबैजान पर हमला क्यों किया?

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है. तुर्किये ने भी हमले की कड़ी निंदा करते हुए अजरबैजान के समर्थन का ऐलान किया है. लेकिन अगर इस यह सच है कि ईरान ने ही यह अटैक किया है, तो आखिर क्या थी इसकी वजह? टाइमलाइन डेली के विशेषज्ञों के अनुसार इसके कई कारण हो सकते हैं. इनमें-

1. अजरबैजान पर इजरायली का खुफिया ठिकाना बनने का आरोप

ईरान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि अजरबैजान अपनी जमीन को इजरायली खुफिया गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने दे रहा है. तेहरान का कहना है कि इससे उसकी उत्तरी सीमा की सुरक्षा को खतरा पैदा होता है. इसी वजह से ईरान कई बार अजरबैजान को चेतावनी भी दे चुका है कि अगर यह गतिविधियां नहीं रुकीं तो वह कार्रवाई कर सकता है.

2. अमेरिका-इजरायल के खिलाफ जवाबी रणनीति

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई का दायरा बढ़ाने की कोशिश की. ऐसे में अजरबैजान को निशाना बनाना उस नेटवर्क पर हमला माना जा रहा है, जिसे ईरान अमेरिका-इजरायली से जुड़ा मानता है.

3. नखचिवान कॉरिडोर में अमेरिकी हित

नखचिवान एन्क्लेव को जोड़ने के लिए प्रस्तावित ट्रांजिट कॉरिडोर अमेरिका की मध्यस्थता से हुए शांति समझौते का हिस्सा है. इस परियोजना को ‘Trump Route for International Peace and Prosperity (TRIPP)’ कहा गया है. इस रूट के विकास में अमेरिका को अधिकार मिलने से ईरान को आशंका है कि अमेरिकी प्रभाव उसके पड़ोस में बढ़ जाएगा.

ये भी पढ़ें:- US सीनेट में ईरान युद्ध का विरोध: पूर्व अमेरिकी सैनिक का हाथ टूटा, सीनेटर पर आरोप

4. क्षेत्रीय ट्रांजिट परियोजनाओं को लेकर ईरान की चिंता

ईरान को डर है कि नए ट्रांजिट मार्ग बनने से वह आर्मेनिया और कॉकस क्षेत्र से अलग-थलग पड़ सकता है. इसलिए वह इन परियोजनाओं का विरोध करता रहा है और उन्हें अपनी भू-राजनीतिक स्थिति के लिए खतरा मानता है.

5. सीमा के पास विदेशी सैन्य प्रभाव का डर

ईरान को आशंका है कि नखचिवान और आसपास के इलाकों में अमेरिका या अन्य विदेशी शक्तियों की मौजूदगी बढ़ सकती है. यह स्थिति उसकी सीमाओं के पास संभावित सैन्य दबाव पैदा कर सकती है.

Previous article 7000mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 70 Fusion की हुई एंट्री, कीमत 26,999 रुपये से शुरू
Next article आंखों के नीचे के काले घेरे होंगे गायब! बस 5 मिनट के इस नुस्खे से चेहरा दिखेगा फ्रेश
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel