[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 7000mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 70 Fusion की हुई एंट्री, कीमत 26,999 रुपये से शुरू

7000mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 70 Fusion की हुई एंट्री, कीमत 26,999 रुपये से शुरू

0
7000mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 70 Fusion की हुई एंट्री, कीमत 26,999 रुपये से शुरू
Motorola Edge 70 Fusion

मोटोरोला ने भारत में अपना नया मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन Edge 70 Fusion लॉन्च कर दिया है. इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 50MP का प्राइमरी कैमरा और फैब्रिक फिनिश वाला यूनिक डिजाइन मिलता है. कीमत की बात करें तो इसे ₹30,000 से कम वाले सेगमेंट में उतारा गया है. यहां इसका मुकाबला OnePlus Nord CE 5, Realme P4 Pro और iQOO Neo 10R जैसे स्मार्टफोन्स से होने वाला है. आइए एक नजर डालते हैं इस फोन के फीचर्स और प्राइस पर.

Motorola Edge 70 Fusion के फीचर्स

डिस्प्ले

यह फोन 6.78-इंच की 1.5K Extreme AMOLED स्क्रीन के साथ आता है. इसमें 144Hz का स्मूद रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रोलिंग और गेमिंग काफी फ्लूइड महसूस होती है. खास बात यह है कि इसकी पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक जाती है.

डिस्प्ले में HDR10+ सपोर्ट और 10-bit कलर डेप्थ भी दी गई है. इससे वीडियो और पिक्चर्स के रंग और भी ज्यादा रिच और वाइब्रेंट नजर आते हैं. Motorola Edge 70 Fusion को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है. यानी यह धूल, पानी और यहां तक कि हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स को भी झेल सकता है.

प्रोसेसर 

Edge 70 Fusion में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ आपको 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. इतना ही नहीं, फोन में 4473mm² का बड़ा वेपर चेंबर भी दिया गया है, जो गेमिंग या ज्यादा इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है.

सॉफ्टवेयर 

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Edge 70 Fusion में Hello UI मिलता है, जो Android 16 पर बेस्ड है. कंपनी इस फोन के लिए 3 बड़े Android अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी कर रही है. 

बैटरी 

बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है. इसमें 7000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है. साथ ही, इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

कैमरा 

कैमरे की बात करें तो Edge 70 Fusion में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसका मेन कैमरा 50MP का Sony LYTIA 710 सेंसर है, जो OIS के साथ आता है. इसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है, जिसका 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू बड़े फ्रेम को आसानी से कैप्चर कर सकता है. खास बात यह है कि यही लेंस मैक्रो कैमरे की तरह भी काम करता है.इससे आप छोटी-छोटी चीजों की क्लोज-अप फोटो ले सकते हैं. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

कितनी कीमत है Motorola Edge 70 Fusion की?

Motorola Edge 70 Fusion तीन वेरिएंट में आता है. इसका 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल ₹26,999 में मिलता है. वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹29,999 रखी गई है. इसके अलावा जो टॉप मॉडल है, यानी 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट, उसकी कीमत ₹32,999 है.

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4a vs Phone 3a: कौन सा नथिंग फोन है वैल्यू फॉर मनी, देखें कंपैरिजन

Previous article रामनवमी से पहले इन दिनों निकलेंगे मंगलवारी जुलूस,रांची में दिखेगा भक्ति का रंग
Next article जंग में फंसे ईरान ने अजरबैजान पर हमला क्यों किया? एक और देश से मोल ली दुश्मनी; अटैक का खतरा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel