[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World कौन हैं क्रिस्टेन वेल्कर? जिनके सवालों से तिलमिलाए ट्रंप; कहा- तुम भ्रष्ट हो या बेवकूफ, इंटरव्यू छोड़कर भागे

कौन हैं क्रिस्टेन वेल्कर? जिनके सवालों से तिलमिलाए ट्रंप; कहा- तुम भ्रष्ट हो या बेवकूफ, इंटरव्यू छोड़कर भागे

0
कौन हैं क्रिस्टेन वेल्कर? जिनके सवालों से तिलमिलाए ट्रंप; कहा- तुम भ्रष्ट हो या बेवकूफ, इंटरव्यू छोड़कर भागे
क्रिस्टेन वेल्कर और डोनाल्ड ट्रंप. फोटो- एक्स.

Kristen Welker Interview Donald Trump WalkOut: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह कोई चुनावी रैली या राजनीतिक फैसला नहीं, बल्कि एक टीवी इंटरव्यू है. एनबीसी न्यूज के चर्चित कार्यक्रम ‘मीट द प्रेस’ में वरिष्ठ पत्रकार क्रिस्टेन वेल्कर के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप इतने नाराज हो गए कि उन्होंने इंटरव्यू बीच में ही समाप्त कर दिया. जाते-जाते उन्होंने अपना माइक्रोफोन उतार दिया और स्टूडियो छोड़कर चले गए. इस घटना के बाद लोगों के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर क्रिस्टेन वेल्कर कौन हैं, जिनके सवालों ने अमेरिका के राष्ट्रपति को इतना असहज कर दिया.

पहले जान लीजिए ट्रंप के जून 2026 के इस इंटरव्यू में क्या हुआ?

बातचीत की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और ईरान से जुड़े मामलों पर हुई थी. इसके बाद ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को ‘धांधली वाला चुनाव’ बताया. उन्होंने कहा, ‘मेरे पास बहुत सारे सबूत हैं. सबूतों की कोई कमी नहीं है.’

वेल्कर ने उनसे प्रूफ मांग लिया, तो ट्रंप ने कैलिफोर्निया में मतदान के बाद भी जारी मतगणना का मुद्दा उठाया. पत्रकार ने उन्हें वहां के नियम समझाए, लेकिन ट्रंप सहमत नहीं हुए और उन्होंने कहा कि वे चुनाव में धोखाधड़ी कर रहे हैं.

इसके बाद ट्रंप ने मीडिया संस्थानों पर हमला बोलते हुए कहा, ‘वे भ्रष्ट हैं. ठीक आपकी तरह. आपकी प्रेस भ्रष्ट है और ‘मीट द प्रेस’ भी भ्रष्ट है.’  इस पर वेल्कर ने जवाब देने की कोशिश करते हुए कहा, ‘निष्पक्ष रूप से कहूं तो मैं भ्रष्ट नहीं हूं…’ लेकिन ट्रंप ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा, ‘फिर आप उनके हाथों का खिलौना बन रही हैं. या तो आप भ्रष्ट हैं या फिर मूर्ख.’

आखिर में माइक उतारकर चले गए ट्रंप

करीब पूरे इंटरव्यू के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस जारी रही. अंत में ट्रंप ने बातचीत खत्म करने का फैसला करते हुए कहा, ‘अब इसे यहीं खत्म करते हैं. मेरे लिए बहुत हो गया. धन्यवाद, डार्लिंग.’ 

इसके बाद उन्होंने अपना माइक्रोफोन उतार दिया. वेल्कर ने कहा कि वह इस इंटरव्यू के लिए विस्कॉन्सिन तक आई हैं. लेकिन ट्रंप ने जवाब दिया, ‘मैं आपको काफी समय दे चुका हूं. आपको अपनी प्रेस को सुधारना चाहिए, क्योंकि बेईमान प्रेस के साथ कोई भी देश महान नहीं बन सकता.’ इसके बाद वह अपनी सीट से उठे और वहां से चले गए.

क्रिस्टेन ने ट्रंप के इंटरव्यू पर क्या कहा?

इस इंटरव्यू से पहले क्रिस्टेन ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘शुक्रवार दोपहर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मेरा इंटरव्यू दुर्भाग्यवश मौसम संबंधी समस्याओं के कारण प्रभावित हुआ. इन चुनौतियों के बावजूद, हम ईरान युद्ध, अर्थव्यवस्था और तथाकथित ‘एंटी-वेपनाइजेशन’ फंड जैसे मुद्दों पर विस्तृत बातचीत करने में सफल रहे.’ हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया था कि ट्रंप इंटरव्यू छोड़कर चले गए थे.

कौन हैं क्रिस्टेन वेल्कर?

क्रिस्टेन वेल्कर अमेरिका की सबसे चर्चित टीवी पत्रकारों में गिनी जाती हैं. उनका जन्म 1 जुलाई 1976 को हुआ था. वह वर्तमान में एनबीसी न्यूज की वरिष्ठ पत्रकार हैं और वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस संवाददाता के रूप में काम कर चुकी हैं.

सितंबर 2023 से वह अमेरिका के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित राजनीतिक कार्यक्रम ‘मीट द प्रेस’ की होस्ट हैं. इससे पहले वह 2020 से 2023 तक ‘वीकेंड टुडे’ की सह-एंकर भी रहीं.

हार्वर्ड से पढ़ाई, पत्रकारिता में लंबा अनुभव

क्रिस्टेन वेल्कर ने फिलाडेल्फिया के जर्मनटाउन फ्रेंड्स स्कूल से शुरुआती शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने हार्वर्ड कॉलेज से अमेरिकी इतिहास में ग्रेजुएशन किया.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर स्थानीय टीवी स्टेशनों से शुरू हुआ. उन्होंने रोड आइलैंड और कैलिफोर्निया के विभिन्न चैनलों में काम किया. साल 2005 में वह एनबीसी से जुड़ीं और 2010 में एनबीसी न्यूज की राष्ट्रीय संवाददाता बनीं. इसके एक साल बाद उन्हें व्हाइट हाउस संवाददाता की जिम्मेदारी सौंपी गई.

ट्रंप के इंटरव्यू से भागने का पूरा किस्सा यहां पढ़ें:- ‘अब बहुत हो गया…’ इंटरव्यू के बीच पत्रकार पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप ने छोड़ा कार्यक्रम, कहा- तुम या भ्रष्ट हो या स्टुपिड

ये भी पढ़ें:- मोरक्को की रानी लल्ला सलमा: लाल बालों वाली वो हुस्न परी, जो अचानक बनी ‘घोस्ट प्रिंसेस’

राष्ट्रपति बहस से मिली राष्ट्रीय पहचान

क्रिस्टेन वेल्कर को सबसे ज्यादा पहचान 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की अंतिम बहस के संचालन से मिली थी. कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच हुई अंतिम राष्ट्रपति बहस को मॉडरेट किया था. उनके संयमित संचालन की कई मीडिया संस्थानों ने सराहना की थी. बाद में वह अमेरिकी राजनीति और व्हाइट हाउस कवरेज का एक प्रमुख चेहरा बन गईं.

कई बार ट्रंप का इंटरव्यू कर चुकी हैं वेल्कर

दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप और वेल्कर के बीच यह पहली मुलाकात नहीं थी. सितंबर 2023 में ‘मीट द प्रेस’ की नई होस्ट बनने के बाद उन्होंने ट्रंप का इंटरव्यू लिया था. उन पर आरोप लगा कि उन्होंने ट्रंप से तीखे सवाल नहीं पूछे. मई 2025 में उन्हें फिर से ट्रंप का इंटरव्यू करने का मौका मिला, जिसमें अमेरिकी संविधान को लेकर पूछे गए सवाल पर ट्रंप के जवाब ने काफी विवाद खड़ा किया था. अब एक बार फिर ट्रंप के साथ हुए तीखे संवाद के बाद क्रिस्टेन वेल्कर चर्चा में हैं. उनके सवालों और ट्रंप की प्रतिक्रिया ने मीडिया की भूमिका को दुनिया के सामने रखा है.

Previous article मोक्ष की कामना लेकर वैतरणी पहुंचे श्रद्धालु, गाय की पूंछ पकड़ किया अनुष्ठान
Next article शिल्पा शेट्टी के खराब रिजल्ट पर मां ने कहा था ‘निकम्मी’, फिर ऐसे बदली उनकी किस्मत
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel