[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Bollywood शिल्पा शेट्टी के खराब रिजल्ट पर मां ने कहा था ‘निकम्मी’, फिर ऐसे बदली उनकी किस्मत

शिल्पा शेट्टी के खराब रिजल्ट पर मां ने कहा था ‘निकम्मी’, फिर ऐसे बदली उनकी किस्मत

0
शिल्पा शेट्टी के खराब रिजल्ट पर मां ने कहा था ‘निकम्मी’, फिर ऐसे बदली उनकी किस्मत
शिल्पा शेट्टी बर्थडे स्पेशल, फोटो - इंस्टाग्राम

Shilpa Shetty Birthday Special: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं. अपनी बेहतरीन एक्टिंग, और शानदार फिटनेस से करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं. शिल्पा का जन्म आज ही के दिन यानी 8 जून 1975 को हुआ था. आज इस खास मौके पर आइए आपको बताते हैं उनकी लाइफ की कुछ ऐसी मजेदार बातें जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

शिल्पी शेट्टी का था कोच बनने का सपना

शिल्पा शेट्टी का जन्म कर्नाटक के मैंगलोर शहर में हुआ था. बचपन में शिल्पा को खेलकूद का बहुत शौक था. वे खासकर वॉलीबॉल खेलना बहुत पसंद करती थीं. कर्ली के संडे ब्रंच के साथ हुए इंटरव्यू में शिल्पा ने खुद बताया था कि बचपन में उनका एकमात्र सपना एक वॉलीबॉल कोच बनना था. उन्हें लगता था कि वे इसी फील्ड में अपना करियर बनाएंगी.

जब मां से पड़ी डांट और मिला निकम्मी का टैग

शिल्पा शेट्टी को बचपन से ही वॉलीबॉल खेलने का बहुत शौक था. वह खेल में इतनी व्यस्त रहती थीं कि पढ़ाई पर पूरा ध्यान नहीं दे पाती थीं. एक बार उन्होंने बताया था कि एसएससी एग्जाम से पहले उनके प्रीलिम्स में सिर्फ 48 प्रतिशत नंबर आए थे. शिल्पा ने कहा था कि उन्हें खेलकूद और दूसरी एक्टिविटीज में ज्यादा मजा आता था. वह एक अच्छी वॉलीबॉल खिलाड़ी थीं और बॉम्बे जोन की टीम में भी चुनी गई थीं, लेकिन जब उनकी मां ने उनका रिजल्ट देखा, तो वह बहुत नाराज हो गईं और उन्हें खूब डांटा और यहां तक निकम्मी तक कह दिया था.

कैसे हुई फिल्मों में एंट्री ?

बढ़ती उम्र के साथ शिल्पा का मन बदला और उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. जब वे सिर्फ 15 या 16 साल की थीं, तभी से उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था. इस बीच उन्हें बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म ‘बाजीगर’ का ऑफर मिला. मजेदार बात यह है कि जब शिल्पा इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब वे स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ती थीं.

पहली ही फिल्म से चमकी शिल्पा की किस्मत

साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाजीगर’ सुपरहिट साबित हुई. इस फिल्म में शिल्पा के साथ शाहरुख खान और काजोल भी मुख्य भूमिकाओं में थे. अपनी पहली ही फिल्म से शिल्पा रातोंरात मशहूर हो गईं. अपने 34 साल लंबे फिल्मी सफर में उन्होंने ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘धड़कन’, ‘अपने’, ‘रिश्ते’, जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई. अब शिल्पा एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. उनका नया शो ‘मां है ना’ 12 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा.

यह भी पढ़ें: Bandar Collection: बॉबी देओल की ‘बंदर’ के छूटे पसीने, तीन दिनों की कमाई ने बढ़ाई मेकर्स की टेंशन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel