[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World US Strikes Iran: 3 ठिकाने, 14 बंकर-बस्टर बम, 25 मिनट, ऑपरेशन मिडनाइट हैमर से US ने ईरान पर मचाई तबाही

US Strikes Iran: 3 ठिकाने, 14 बंकर-बस्टर बम, 25 मिनट, ऑपरेशन मिडनाइट हैमर से US ने ईरान पर मचाई तबाही

0
US Strikes Iran: 3 ठिकाने, 14 बंकर-बस्टर बम, 25 मिनट, ऑपरेशन मिडनाइट हैमर से US ने ईरान पर मचाई तबाही
Joint Chiefs Chairman Gen. Dan Caine

US Strikes Iran: अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने रविवार को कहा कि ईरान-इजराइल युद्ध में अमेरिकी हस्तक्षेप सीमित है. अमेरिका के रक्षा प्रमुख ने दोहराया कि ईरान में अमेरिका द्वारा दीर्घकालिक युद्ध छेड़ने की मंशा नहीं है. उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात किये हमलों को इरादतन सीमित रखा गया था. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अगर जरूरत हुआ तो और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे. हेगसेथ ने कहा, ‘‘दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना अपने लोगों की रक्षा के लिए तैयार है.’’

अमेरिका ने ईरान के इन परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा, “पिछली रात, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश पर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों, फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर मध्य रात्रि में सटीक हमला किया, ताकि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट या गंभीर रूप से कम किया जा सके. यह एक अविश्वसनीय और जबरदस्त सफलता थी. हमारे कमांडर इन चीफ से हमें जो आदेश मिला वह केंद्रित था, यह शक्तिशाली था, और यह स्पष्ट था कि हमने ईरानी परमाणु कार्यक्रम को तबाह कर दिया. यह ध्यान देने योग्य है कि ऑपरेशन ने ईरानी सैनिकों या ईरानी लोगों को निशाना नहीं बनाया.”

पेंटागन ने हमले को लेकर जारी किया मैप

पेंटागन ने मानचित्र जारी कर मिशन की जानकारी दी. अमेरिका ने दावा किया कि उसकी कार्रवाई में ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों को ‘अत्यंत गंभीर नुकसान पहुंचा’’ है.

अमेरिका ने ईरान में गिराए 14 बंकर-बस्टर बम

पेंटागन ने कहा कि अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने ईरान में 14 बंकर-बस्टर बम गिराए. संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने बताया, “पिछली रात, राष्ट्रपति के आदेश पर, जनरल एरिक कुरिल्ला की कमान में अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर को अंजाम दिया, जो ईरान की तीन परमाणु सुविधाओं पर एक जानबूझकर और सटीक हमला था. इस ऑपरेशन को ईरान के परमाणु हथियारों के बुनियादी ढांचे को बुरी तरह से नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया था. यह एक अत्यधिक गोपनीय मिशन था और वाशिंगटन में बहुत कम लोगों को इस योजना के समय या प्रकृति के बारे में पता था.”

ईरान की सुरक्षा प्रणाली को चकमा देकर अमेरिका ने किया हमला

हेगसेथ ने बताया, ईरान की सुरक्षा प्रणाली को चकमा देने के लिए छद्म रणनीति का इस्तेमाल किया गया जिससे उसकी हवाई मिसाइल प्रणालियों की नजर में आए बिना कार्रवाई करने में मदद मिली.

Previous article पर्सनालिटी को करना है बेहतर तो ये 5 आदतें डेली लाइफ में करें शामिल, चुंबक की तरह खींचे चले आएंगे लोग
Next article Road Accident In Ranchi: रांची में भीषण सड़क हादसा, पेशकार समेत तीन की मौत, तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel