[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style पर्सनालिटी को करना है बेहतर तो ये 5 आदतें डेली लाइफ में करें शामिल, चुंबक की तरह खींचे चले आएंगे लोग

पर्सनालिटी को करना है बेहतर तो ये 5 आदतें डेली लाइफ में करें शामिल, चुंबक की तरह खींचे चले आएंगे लोग

0
पर्सनालिटी को करना है बेहतर तो ये 5 आदतें डेली लाइफ में करें शामिल, चुंबक की तरह खींचे चले आएंगे लोग
Pic Credit: Freepik, Only For Symbolism

Personality Development Tips: खूबसूरती और स्टाइल की बात आते ही लोग अक्सर ट्रेंडिंग आउटफिट्स और लेटेस्ट फुटवियर की चर्चा करने लगते हैं. लेकिन क्या सिर्फ महंगे कपड़े और स्टाइलिश हेयरस्टाइल ही किसी को आकर्षक बनाते हैं? विशेषज्ञों की मानें तो किसी भी महिला की अट्रैक्टिव पर्सनालिटी का राज उसकी डेली लाइफ स्टाइल और सोच है. पॉजिटिव एटीट्यूड से लेकर सेल्फ केयर जैसी ही कुछ आसान आदतें हैं जो लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचती है. आइए जानते हैं ऐसी ही पांच आदतों के बारे में जो आपकी पर्सनालिटी में चार चांद लगा सकता है.

Also Read: लाख मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता तो करें ये उपाय, दौड़कर आपके पास आएगी नौकरी

खुद की देखभाल है पहली शर्त

रिपोर्ट्स बताती हैं कि महिलाएं अक्सर परिवार और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों की वजह से खुद को नजरअंदाज कर देती हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना सेल्फ केयर रूटीन अपनाकर महिलाएं न केवल खुद को फिट रख सकती हैं बल्कि अपनी पर्सनालिटी को भी निखार सकती हैं. पर्याप्त नींद, डेली वर्कआउट और हाइजीन इस रूटीन का अहम हिस्सा है.

पॉजिटिव सोच रखें

सकारात्मक सोच को पर्सनालिटी का गुप्त हथियार माना जाता है. मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, सकारात्मक सोच रखने वाली महिलाएं न सिर्फ अंदर से खुश रहती हैं बल्कि उनका आत्मविश्वास भी दूसरों को अपनी ओर खींचता है.

ईमानदारी बनाएगी आपकी पहचान

दिखावे के इस दौर में ईमानदारी अब भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. जीवन के हर पहलू में सच्चाई और ईमानदारी जैसे गुणों से लोगों के बीच पॉजिटिव इमेज बना सकती है.

विनम्रता से मिलती है असली खूबसूरती

रिसर्च में सामने आया है कि विनम्र और दयालु स्वभाव की महिलाएं दूसरों के दिल में खास जगह बना लेती हैं. सहानुभूति और मदद की भावना न सिर्फ आपके व्यक्तित्व को निखारती है बल्कि लोगों के दिलों में आपके लिए सम्मान भी पैदा करती है.

हर वक्त रहें एक्टिव

एक्टिव और एनर्जेटिक रहने वाली महिलाएं अपनी उपस्थिति से ही पॉजिटिव एनर्जी फैलाती हैं. किसी भी काम में एक्टिव रहना महिलाओं की खूबसूरती को और अधिक निखार सकता है. ऊपर से अगर इनमें कॉन्फिडेंस आ जाए तो ही क्या कहने.

Also Read: ऐसा गांव जहां ड्राइंग रूम भारत और किचन म्यांमार में, यहां की परंपरा जानकर हिल जाएगा सिर

Previous article वक्फ संपत्तियों पर है सरकार की नजर : मौलाना
Next article US Strikes Iran: 3 ठिकाने, 14 बंकर-बस्टर बम, 25 मिनट, ऑपरेशन मिडनाइट हैमर से US ने ईरान पर मचाई तबाही
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel