[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World यूएस कांग्रेस रिपोर्ट: आतंक का अड्डा बना पाकिस्तान, 12 खूंखार संगठनों को दे रहा पनाह

यूएस कांग्रेस रिपोर्ट: आतंक का अड्डा बना पाकिस्तान, 12 खूंखार संगठनों को दे रहा पनाह

0
यूएस कांग्रेस रिपोर्ट: आतंक का अड्डा बना पाकिस्तान, 12 खूंखार संगठनों को दे रहा पनाह
एआई द्वारा बनाई गई काल्पनिक तस्वीर.

US Congress Report: रिपोर्ट बताती है कि ये आतंकी ग्रुप न सिर्फ भारत और अफगानिस्तान को निशाना बनाते हैं, बल्कि दुनिया भर में एक्टिव हैं. इनमें से 12 संगठनों को तो अमेरिकी कानून के तहत विदेशी आतंकी संगठन (FTO) घोषित किया जा चुका है.

पाकिस्तानी सेना के सारे ऑपरेशन हुए फेल

अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने अपनी जमीन पर आतंकियों को खत्म करने के लिए कई हवाई हमले और लाखों ‘इंटेलिजेंस ऑपरेशंस’ करने का नाटक किया, लेकिन वह उन्हें हराने में पूरी तरह नाकाम रहा. ये आतंकी संगठन आज भी खुलेआम पाकिस्तानी जमीन का इस्तेमाल कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा (LET) और जैश-ए-मोहम्मद (JEM) जैसे बड़े गुट वहीं से अपनी साजिशें रचते हैं. लश्कर के पास आज भी हजारों लड़ाके हैं, जो 2008 के मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार थे.

पाकिस्तान आतंकियों की मदद करना बंद नहीं कर रहा

इस रिपोर्ट ने भारत के उस दावे पर मुहर लगा दी है कि पाकिस्तान आतंकियों की मदद करना बंद नहीं कर रहा है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, उसके पीछे लश्कर का ही एक हिस्सा ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) था. इसके जवाब में भारत ने 6 मई 2025 को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था. भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoJK में मौजूद 9 आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी और उनके ट्रेनर मारे गए थे.

हवा में ही ढेर हुए पाकिस्तानी मंसूबे

भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने 10 मई 2025 को भारत के एयरफोर्स बेस और सेना के ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमला करने की कोशिश की थी. लेकिन भारत के एयर डिफेंस और काउंटर-ड्रोन सिस्टम ने पाकिस्तान के इस हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया. इसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के चकलाला, सरगोधा, रफीकी और जैकबाबाद जैसे कई बड़े एयरबेस पर सटीक हमला कर उनके मिलिट्री ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया.

ये भी पढ़ें: वीडियो: सबके सामने गिर पड़े पाकिस्तान के विदेश मंत्री, US-ईरान जंग टालने को बुलाई थी मीटिंग

पाकिस्तान लगातार आतंकी गुटों को बढ़ावा दे रहा

भारतीय सेना के कड़े प्रहार के बाद 10 मई को ही पाकिस्तान के DGMO ने भारत से संपर्क किया और मिलिट्री ऑपरेशन रोकने की अपील की. 12 मई 2025 को दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत हुई और ऑपरेशन रोकने का फैसला लिया गया. अब अमेरिकी कांग्रेस की इस नई रिपोर्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और वह लगातार आतंकी गुटों को बढ़ावा दे रहा है.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट जंग: ईरान ने अमेरिकी-इजराइली अधिकारियों के आवास को उड़ाने की धमकी दी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel