[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रांची के पिठोरिया में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन, चुटिया ने मारी बाजी 

रांची के पिठोरिया में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन, चुटिया ने मारी बाजी 

0
रांची के पिठोरिया में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन, चुटिया ने मारी बाजी 
पिठोरिया में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता

पिठोरिया से सुजीत कुमार केशरी की रिपोर्ट 

Ranchi News: झारखंड के रांची जिले के पिठोरिया में रविवार यानी 29 मार्च को अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता धूमधाम के साथ पूरी हुई. इस आयोजन में अलग-अलग अखाड़ों से आए प्रतिभागियों ने तलवार, भाला, गदा, धनुष-बाण और लाठी जैसे पारंपरिक हथियारों के संचालन का शानदार प्रदर्शन किया. प्रतिभागियों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. 

मंडल के अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया 

मंडल के अध्यक्ष कृष्णा नायक ने सभी अखाड़ाधारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राम भक्तों ने जिस अटूट उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है, वह सराहनीय है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अगले साल भी इसी ऊर्जा के साथ आयोजन सफल होगा. 

विजेताओं को किया गया सम्मानित

देर रात तक चले इस कार्यक्रम के अंत में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया. प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी विजय कुमार गोप ने बताया कि चुटिया श्री महावीर मंडल छोटा नागपुर क्लब ने पहला स्थान प्राप्त कर बड़ा शील्ड, मेडल, तलवारें और नकद पुरस्कार अपने नाम किया. शिव शक्ति बजरंग दल संघ को द्वितीय पुरस्कार के रूप में बड़ा शील्ड, तलवार और नकद राशि दी गई. वहीं तीसरे स्थान पर श्री श्री बजरंग दल ज्योति क्लब चटकपुर रहा, जिसे शील्ड और तलवार देकर सम्मानित किया गया. चौथे स्थान पर न्यू रंगारंग झीमी समिति इरगु टोली मधुकम रांची तथा पांचवें स्थान पर पवन पुत्र क्लब चचगुरा रहे, जिन्हें शील्ड, ढाल और तलवार के साथ नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया. इसके साथ ही प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. 

यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

यह भी पढ़ें: देवघर में गैस की किल्लत भी नहीं रोक पाई ‘सेवा की रसोई’, सदर अस्पताल में लकड़ी की आंच पर पक रहा 300 लोगों का खाना

Previous article भारत में बच्चा पालना कितना महंगा ? शुरुआती 3 साल में लाखों का खर्च, जानें पूरा बजट
Next article यूएस कांग्रेस रिपोर्ट: आतंक का अड्डा बना पाकिस्तान, 12 खूंखार संगठनों को दे रहा पनाह
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel