[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World अमेरिका के लॉस एंजिल्स को दहलाने की साजिश नाकाम, रेगिस्तान में बना रहे थे बम, ऐसे पकड़ाए अपराधी

अमेरिका के लॉस एंजिल्स को दहलाने की साजिश नाकाम, रेगिस्तान में बना रहे थे बम, ऐसे पकड़ाए अपराधी

0
अमेरिका के लॉस एंजिल्स को दहलाने की साजिश नाकाम, रेगिस्तान में बना रहे थे बम, ऐसे पकड़ाए अपराधी
अमेरिका की अटार्नी जनरल पैम बॉन्डी. फोटो- एक्स (@ZaraWrites)

US Bomb Plot foiled: ऑस्ट्रेलिया सिडनी में हनुक्का त्यौहार मना रहे 16 यहूदियों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस आतंकी हमले के बाद पूरी दुनिया में सतर्कता बढ़ा दी गई है. इसके तुरंंत बाद अमेरिका ने सख्ती की है. इसी कड़ाई का नतीजा निकला, जिसमें एक बम साजिश को नाकाम कर दिया गया है. अमेरिका में कई जगहों को निशाना बनाने की कोशिश के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनका प्लान सिडनी हमले की ही तरह लोगों को कत्ल करने का था.

अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने सोमवार शाम को जानकारी दी कि इस हमले में अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंट्स और उनके वाहनों को निशाना बनाने की योजना भी शामिल थी. कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की अमेरिकी जिला अदालत में दायर शिकायत में कहा गया है कि इन चारों व्यक्तियों पर साजिश रचने और बिना पंजीकरण वाले विनाशकारी उपकरण (डिस्ट्रक्टिव डिवाइस) रखने के आरोप लगाए गए हैं. इसी बीच, एफबीआई निदेशक काश पटेल ने पुष्टि की है कि एक पांचवें व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है.

टर्टल आइलैंड लिबरेशन फ्रंट से जुड़े लोग शामिल

बॉन्डी ने एक बयान में कहा, “टर्टल आइलैंड लिबरेशन फ्रंट, एक वामपंथी, फिलिस्तीन समर्थक, सरकार-विरोधी और पूंजीवाद-विरोधी समूह है. यह न्यू ईयर ईव (नए साल वाली रात) से लॉस एंजिल्स में कई ठिकानों पर बम धमाके करने की तैयारी कर रहा था. समूह ने ICE (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) एजेंट्स और उनके वाहनों को निशाना बनाने की भी योजना बनाई थी.” शिकायत में कहा गया है कि इस बम साजिश के तहत लॉस एंजिलिस में न्यू ईयर ईव की आधी रात को दो अमेरिकी कंपनियों से जुड़े पांच स्थानों पर विस्फोटक उपकरण लगाने की योजना थी.

ऑर्डर ऑफ द ब्लैक लोटस सिग्नल ग्रुप से करते थे चैट

इस हमले की प्लानिंग करने वाले कुछ संदिग्धों को पिछले हफ्ते रेगिस्तानी शहर लूसर्न वैली से गिरफ्तार किया गया. यह शहर लॉस एंजिल्स के पूर्व में स्थित है. शिकायत में यह भी बताया गया है कि चारों आरोपी “ऑर्डर ऑफ द ब्लैक लोटस” नाम के एक सिग्नल ग्रुप चैट का हिस्सा थे, जिसे उनमें से एक ने “रेडिकल” यानी कट्टरपंथी बताया था. शिकायत में जिन चार आरोपियों के नाम दर्ज हैं, उनमें 30 वर्षीय ऑड्री इलिन कैरोल, 32 वर्षीय जैकरी एरन पेज, 24 वर्षीय डांटे गैफील्ड और 41 वर्षीय टीना लाई है. बताया गया कि ये चारों लॉस एंजिल्स के निवासी हैं.

कोर्ट में पेश हुआ हाथ से लिखा नोट

उनके खिलाफ दी गई शिकायत में आरोपी ऑड्री इलिन कैरोल का एक हाथ से लिखा दस्तावेज कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है. इसमें वह बम की साजिश का जिक्र कर रहा है. यह गोपनीय सोर्स 8 पन्नों में लिखा गया था. इसका नाम रखा था ऑपरेशन मिडनाइट सन. यह 9/11 के बाद अमेरिका में सबसे बड़े आतंकी घटना की प्लान का हिस्सा था. इसके तहत लॉस एंजिल्स में 5 जगहों पर बम धमाके की साजिश की गई थी. इस योजना के तहत आईईडी का इस्तेमाल करके ऑरेंज काउंटी और लॉस एंजिल्स में कई टारगेट सेट किए गए थे.

रेगिस्तान में कर रहे थे टेस्ट

कैरोल और एरन पेज ने मिलकर इस साजिश में दो और लोगों को भर्ती किया. इसके तहत बम बनाने का मैटेरियल, बम बनाना और उसके टेस्ट करना शामिल था. वे 12 दिसंबर को लॉस एंजिल्स के मोजावे रेगिस्तान में जाकर विस्फोटक को टेस्ट करने वाले थे. कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों के अनुसार, तस्वीरों में रेगिस्तान का एक कैंपसाइट दिखाया गया है, जिसमें प्लास्टिक की मेज पर बम बनाने वाला मैटेरियल पड़ा हुआ है. एफबीआई के अनुसार, आरोपी इससे पहले कि इससे कुछ तैयार कर पाते, उनकी योजना पर पानी फेर दिया गया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, देखें-

काश पटेल ने बताया एक और हुआ गिरफ्तार

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने एक्स (X) पर एक पोस्ट में कहा, “सप्ताहांत में एफबीआई ने एक विश्वसनीय और तात्कालिक आतंकी खतरे को नाकाम किया और लॉस एंजिलिस क्षेत्र से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया.” उन्होंने कहा, “इन लोगों ने खुद को टर्टल आइलैंड लिबरेशन फ्रंट (TILF) के एक कट्टरपंथी गुट का सदस्य बताया था. यह एक चरमपंथी समूह है, जो फिलिस्तीन समर्थक, कानून प्रवर्तन विरोधी और सरकार विरोधी विचारधारा से प्रेरित है. आरोप है कि वे न्यू ईयर ईव पर लॉस एंजिलिस के पांच अलग-अलग स्थानों को निशाना बनाकर समन्वित IED बम हमलों की योजना बना रहे थे.” उन्होंने आगे बताया कि एक अतिरिक्त पांचवें व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है. इसे कट्टरपंथी TILF उप-समूह से जुड़ा माना जा रहा है. इस पर एक अलग हिंसक हमले की योजना बनाने का आरोप है.

ये भी पढ़ें:-

ट्रंप की रूस-हितैषी शांति योजना से यूक्रेन को बचा पाएगा यूरोप? बर्लिन में अहम बैठक, डोनबास पर सियासी जंग तेज

चीन की पोल खोलने वाला अमेरिका की जेल में, अब मंडरा रहा निर्वासन का खतरा, पीड़ितों ने उठाई आवाज

यहूदियों की दिवाली है हनुक्का पर्व, जिसका जश्न मना रहे लोगों पर आतंकियों ने बरसाई गोलियां

Previous article Akshaye Khanna Numerology: इस लकी नंबर ने बदली धुरंधर एक्टर अक्षय खन्ना की किस्मत
Next article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अपने ही घर में चोरी करेगा ये शख्स, कृष की इस गलती की वजह से अरमान-अभीरा की खुशियों पर लगेगा ग्रहण
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel